फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

खुदकुशी के लिए उकसाने वाले आरोपी को पुलिस ने ऋषिकेश से किया गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Crime.
खटीमा। पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष के पुत्र से रंगदारी मांगने और उसे खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में धोखाधड़ी एवं मादक पदार्थों के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष अमाऊं निवासी कै. गंभीर सिंह धामी के पुत्र देवेंद्र सिंह धामी को हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति कुछ माह से रुपये के लेनदेन के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और फोन से धमकी देता था। आठ नवंबर को आरोपी ने घर आकर देवेंद्र को धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो वह उसके परिवार को बदनाम करेगा। आरोपी के भय से देवेंद्र ने जहर खा लिया था। 15 नवंबर को बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हल्द्वानी निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ धारा 306 व 386 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी को ऋषिकेश से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ मारपीट, धोखाधड़ी, मादक पदार्थों की तस्करी सहित सात-आठ मुकदमे मेरठ, गंगोलीहाट और हल्द्वानी थाने में दर्ज हैं। आरोपी जितेंद्र कुमार की गिरफ्तारी में सर्विलांस काफी मददगार साबित हुआ। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस आरोपी तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed