फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

महल हत्याकांड: मुनादी कर आरोपियों के आवास पर चस्पा किए कुर्की इश्तेहार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Crime.
काशीपुर। पुलिस ने सार्वजनिक मुनादी कर महल सिंह हत्याकांड के आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ कुर्की इश्तेहार आरोपियों के आवास पर चस्पा कर दिया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के पकड़े नहीं जाने पर जल्द ही उनकी चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। पुलिस अगले तीन-चार दिनों में हत्यारोपी शूटरों को ट्रांजिट रिमांड पर काशीपुर ले आएगी।
विज्ञापन

ग्राम जुड़का निवासी पूर्व ग्राम प्रधान महल सिंह (64) की बीती 13 अक्तूबर को उनके घर में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भतीजे कर्मपाल सिंह एड ने कनाडा में रह रहे हरजीत सिंह उर्फ काले के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। काशीपुर पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 29 अक्तूबर को पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त आपरेशन में दविंदर बंबीहा गैंग के चार शूटर पंजाब के जिला मानसा निवासी साधु सिंह, जगदीश सिंह उर्फ दिशा, मनप्रीत सिंह उर्फ मणि उर्फ चुची, जसप्रीत सिंह उर्फ लॉक को गिरफ्तार किया था। साधु सिंह और मनप्रीत सिंह ने सुखदूल सिंह उर्फ सुखा और अर्शदीप ढल्ला के इशारे पर महल सिंह की हत्या करने की बात कबूली थी। साधु व मंजीत के खिलाफ पंजाब की पटियाला जेल में बी वारंट दाखिल कर दिए हैं। अगले तीन-चार दिनों में पुलिस दोनों शूटरों को ट्रांजिट रिमांड पर ले आएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने महल हत्याकांड की साजिश रचने के आरोपी हरजीत सिंह काला और उसके पुत्र तनवीर के खिलाफ धारा 82 के तहत कुर्की नोटिस प्राप्त कर लिया है। बृहस्पतिवार को एसपी अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल मनोज रतूड़ी, कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ आरोपी हरजीत काला के गुलजारपुर स्थित आवास पर पहुंचे। कोतवाल ने माइक से आरोपियों के संबंध में मुनादी की। पुलिस ने उनके आवास पर कुर्की इश्तेहार चस्पा कर दिए हैं। सीओ वंदना वर्मा की मौजूदगी में महल हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ चीमा चौराहा और एमपी चौक पर भी मुनादी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed