फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

शूटरों की तलाश में पंजाब-हरियाणा की सीमा पर उत्तराखंड पुलिस ने डाला डेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Crime
महल सिंह हत्याकांड :
विज्ञापन

शूटरों की तलाश में पंजाब-हरियाणा की सीमा पर उत्तराखंड पुलिस ने डाला डेरा
काशीपुर। कुंडेश्वरी निवासी क्रशर स्वामी व पूर्व ग्राम प्रधान महल सिंह हत्याकांड में शूटरों की टोह लगाने के लिए काशीपुर की पुलिस टीमें पंजाब और हरियाणा की सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। बीती 13 अक्तूबर को कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के जुड़का नंबर दो में क्रशर स्वामी महल सिंह के घर में घुसकर बाइक सवार दो शूटरों ने उनकी हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामलेे में मुख्य शरणदाता खनन कारोबारी प्रभजोत सिंह, साबी और रजविंदर कौर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर शूटरों की सुरागकशी के लिए पुलिस की छह टीमें पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। शूटरों के पंजाब के होने की आशंका जताई गई है। पंजाबी बोलने वाले कुछ पुलिस कर्मियों को भी दबिश के लिए पंजाब भेजा गया है। ऊधमसिंह नगर पुलिस के फेसबुक पेज पर शूटरों के बारे में जानकारी साझा की गई है। वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों में एक लेफ्ट हैंडर बताया गया है। साथ ही फेसबुक पर शूटरों की फोटो भी साझा की गई है। पुलिस ने शूटरों के स्क्रैच भी जारी किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed