{"_id":"6213e3216d0b760f3f67e891","slug":"crime-kashipur-news-hld454383929","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर मिल में मोटर चढ़ाते समय हेल्पर की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर मिल में मोटर चढ़ाते समय हेल्पर की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
मृतक सतेंद्र
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। एक पेपर मिल में मशीन पर मोटर चढ़ाते समय करंट लगने से प्लांट के फिटर और हेल्पर नीचे गिर पड़े। हादसे में हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि फिटर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिल कर्मियों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
जसपुर के ग्राम निवारमंडी निवासी सत्येंद्र कुमार (26) पुत्र स्व. नरेश कुमार कुंडा क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ शाहू स्थित एक पेपर मिल के मेकेनिकल विभाग में इलेक्ट्रिक हेल्पर के रूप में काम करता था। रविवार देर शाम सत्येंद्र मिल के पल्प प्लांट में फिटर मुनेश के साथ मशीन पर मोटर चढ़ा रहा था। इस दौरान करंट लगने से दोनों नीचे फर्श पर गिर पड़े। मिल कर्मी उन्हें काशीपुर के सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से झुलसे मुनेश को एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया।
उसके माता-पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। सत्येंद्र का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व जसपुर के ग्राम धर्मपुर निवासी ललिता से हुआ था। उनके पहले से ही एक बच्चा है और 20 दिन पूर्व ललिता ने एक बेटी को जन्म दिया है। कंपनी के एचआर हेड आलोक शर्मा ने बताया कि पल्प प्लांट में मोटर ठीक करते समय हादसा हुआ है। मिल प्रबंधन ने हादसे में मृत व्यक्ति परिवार की यथासंभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।