{"_id":"61e5c26f96789223524b43ea","slug":"crime-kashipur-news-hld451241946","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी और पुलिस ने पकड़ी 25 पेटी अंग्रेजी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओजी और पुलिस ने पकड़ी 25 पेटी अंग्रेजी शराब
विज्ञापन
एसओजी टीम की हिरासत में शराब के साथ पकड़े गए तस्कर।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक पिकप में लदी 25 पेटी शराब बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब ढोने में प्रयुक्त पिकप भी सीज कर दी है।
चुनाव के मद्देनजर शराब की सप्लाई पर अंकुश लगाने के लिए एसपी चंद्रमोहन सिंह ने एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की थी। टीम ने रेलवे फाटक तिराहे पर घेराबंदी कर सुल्तानपुरपट्टी की ओर से आ रहे पिकप (छोटा हाथी) वाहन को चेक किया। पिकप में 25 पेटी अंग्रेजी शराब पाई गई। इनमें 15 पेटी रॉयल चैलेंज और 10 पेटी यूके नंबर वन की थीं। पुलिस ने मौके से ग्राम सीतारामपुर थाना स्वार जिला रामपुर निवासी सर्वेश कुमार, महेशपुरा थाना बाजपुर निवासी सूरज कुमार और मुकेश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
एसओजी प्रभारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि एक आरोपी सुल्तानपुर पट्टी में अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। ये लोग चुनाव के मद्देनजर यूपी से उत्तराखंड में शराब ला रहे थे। बरामद शराब की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई गई। टीम मेें एसओजी प्रभारी रविंद्र बिष्ट, कमलेश भट्ट, उपनिरीक्षक दीपक कौशिक, कांस्टेबल जरनैल सिंह, कैलाश तोमक्याल, विनय कुमार, दीवान बोरा, दीपक कठैत व नवीन कन्याल शामिल थे।
विज्ञापन
काशीपुर और कुंडा पुलिस ने शराब के साथ पांच पकड़े
काशीपुर। कुंडा और काशीपुर पुलिस ने देसी शराब की धरपकड़ के लिए अभियान चलाकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। काशीपुर पुलिस ने ग्राम जगतपुर निवासी बलजीत सिंह, ग्राम पत्थरपुरी निवासी सुंदर सिंह, पांडेय कॉलोनी निवासी प्रीतम सिंह, विजयनगर नईबस्ती निवासी अशोक कुमार को कच्ची शराब बेचते पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 155 लीटर देसी शराब बरामद की है। इसके अलावा कुंडा थाना पुलिस ने ग्राम रामजीवनपुर निवासी करन सिंह को देसी शराब के साथ धर दबोचा। संवाद