फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

20 हजार की नकदी समेत लाखों का माल चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Crime
खटीमा में बीडीओ आवास में हुई चोरी की पुलिस को जानकारी देते बीडीओ एनसी उपाध्याय। - फोटो : KHATIMA
आईटीआई थाना क्षेत्र की हिम्मतपुर कॉलोनी में चोरों ने एक ही रात में दो घरों के ताले तोड़ दिए। चोर 20 हजार रुपये समेत करीब दो लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने जानकारी जुटाई। पीआरडी जवान ने अपने मकान मालिक पर पांच हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

हिम्मतपुर निवासी अशोक कुमार ट्रक चालक है। रक्षाबंधन पर 22 अगस्त को वह अपने परिवार के साथ रामनगर गया था। सोमवार रात चोर उसके मकान के ताले तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने संदूक में रखी 20 हजार रुपये के अलावा सोने-चांदी की कुल नौ चीजें चोरी कर लीं। इनमें से तीन आभूषण सोने के बताए गए हैं। कॉलोनीवासियों की सूचना पर आईटीआई थाना पुलिस ने जानकारी जुटाई। सूचना मिलने पर अशोक भी लौट आया है।
विज्ञापन

उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, मंगल बाजार निवासी विष्णु प्रसाद एक फैक्टरी में काम करता है। सोमवार रात चोर उसके घर से दो गैस सिलिंडर और जेवर चोरी कर ले गए। विष्णु के घर से बाहर होने के कारण वहां से चोरी गए सामान का ब्योरा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्राम मानपुर रोड निवासी पीआरडी जवान अजब सिंह ने अपने मकान मालिक पर पांच हजार रुपये चोरी करने और उसके खाते से ऑनलाइन रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। अजब ने कहा कि चोरी पकड़े जाने पर मकान मालिक अब चुराई गई रकम मकान के भाड़े में समायोजित करने की बात कह रहा है। खबर लिखे जाने तक इनमें से किसी भी मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
बीडीओ के आवास में सेंध मारकर लैपटॉप और टीवी चुराया
खटीमा। रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने घर चंपावत गए बीडीओ एनसी उपाध्याय के आवास को चोरों ने खंगाला। रात के समय मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर टीवी और लैपटॉप चुरा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का जायजा लिया और जांच की।

बीडीओ उपाध्याय राखी के त्योहार पर सपरिवार अपने घर गए थे। बंद आवास के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर चोर घर में घुसे और सारा सामान चुरा लिया। बीडीओ आवास लौटे तो घर अलमारी टूटी थी। बैग और पर्स आदि सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने आशंका जताई कि चोर किसी खास वस्तु की तलाश कर रहे होंगे। गृह स्वामी बीडीओ ने पुलिस को बताया कि सब कुछ ठीक है। चोर लैपटॉप और टीवी ले गए। पुलिस ने मौका मुुआयना कर पाया कि चोर आगे के दरवाजे का ताला तोड़ सामान लेकर पीछे से निकल लिए। गृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर चोरों का पता लगाकर लैपटॉप व टीवी दिलाने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed