{"_id":"63f4de94de911a0ec203c775","slug":"crime-in-bazpur-us-nagar-bazpur-news-c-8-1-61096-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: झगड़े की सूचना पर पहुंचे दरोगा पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: झगड़े की सूचना पर पहुंचे दरोगा पर हमला
Tue, 21 Feb 2023 08:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 21 Feb 2023 08:39 PM IST
विज्ञापन
बाजपुर। झगड़े की सूचना पर पहुंचे दरोगा पर एक महिला ने चाकूनुमा वस्तु से हमला कर दिया। दरोगा की अंगुली में चोट आई है। पुलिस ने आरोपी महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि सोमवार देर रात भौनाइस्लामनगर में झगड़े की सूचना मिली थी। इस पर दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर करीब 40-50 लोग मौजूद थे। वहां लोगों ने एक महिला पर शराब तस्करी, देह व्यापार और नशीली वस्तुओं को बेचने और तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
पुलिस के अनुसार लोगों के विरोध करने पर आरोपी महिला ने ही डायल 112 पर झगड़ा होने की सूचना दी थी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी महिला हंगामा करते हुए दो युवकों को लेकर घर से बाहर आई। आरोप है कि उसने चाकू से अपने हाथ की कलाई काट ली। रोकने की कोशिश करने पर दरोगा देवेंद्र राजपूत पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर महिला के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में महिला ने अपना नाम मीना और युवकों ने बबलू और लक्की बताया। एसआई देवेंद्र राजपूत की तहरीर पर तीनों के खिलाफ धारा 307, 332, 353, 504 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच एसआई विजय सिंह को सौंपी गई है।