फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cricket Match in Usnagar

Udham Singh Nagar News: क्वार्टर फाइनल में पहुंची एमेनिटी मदन लाल अकादमी

Mon, 15 May 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 15 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cricket Match in Usnagar
रुद्रपुर। एमेनिटी मदनलाल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 517 रन के विशाल स्कोर से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरी ओर एमेनिटी टीम ने वारियर्स की टीम को 190 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

सोमवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से अंडर-19 जिला क्रिकेट के अंतिम लीग मुकाबला एमेनिटी मदन लाल एकेडमी व गुरुकुल एकेडमी के बीच खेला गया। एमेनिटी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर के खेल में छह विकेट खोकर 568 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुकुल किच्छा की पूरी टीम 51 रन पर ऑल आउट हो गई। एमेनिटी मदन लाल एकेडमी ने 517 रनों के विशाल स्कोर से यह मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

वहीं जैन ग्लोबल स्कूल रुद्रपुर में एमेनिटी और वारियर्स क्रिकेट एकेडमी के मध्य मैच खेला गया। एमेनिटी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 306 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वारियर्स क्रिकेट एकेडमी ने 116 रन पर ऑल आउट हो गई है। एमेनिटी की टीम जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। गुुप बी में एमेनिटी मदन लाल एकेडमी ने चार मैच जीतकर आठ अंक प्राप्त करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहां नूर आलम, गौरव तिवारी, विदिशा कर, इंद्रनील कर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्र लायंस ने जेसीज को हराया

गदरपुर। अंडर -19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मुकाबला मौर्य क्रिकेट अकादमी में रुद्र लायंस क्रिकेट अकादमी और जेसीज के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रुद्र लायंस की टीम 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेसीज क्रिकेट अकादमी 109 रनों पर ऑल आउट हो गई। मैच के अंपायर रोहित कुमार और यादवेंद्र रहे और ऑनलाइन स्कोरिंग यशवीर ने की। वहां पर मौर्य क्रिकेट अकादमी के एमडी आनंद कुमार मौर्य, सुधीर जोशी, नवीन टम्टा, मुकेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed