फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cricket in Rudrapur

विश्व कप के लिए तैयार किए जा रहे उत्तराखंड के दिव्यांग क्रिकेटर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Cricket in Rudrapur
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के संस्थापक गिरीश पटवाल। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। वेस्ट इंडीज में वर्ष 2023 में होने वाले दिव्यांग क्रिकेट विश्व कप के लिए उत्तराखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। इसके लिए एमिनिटी स्पोर्ट्स मैदान में रविवार को दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) उत्तराखंड की ओर से कुमाऊं और गढ़वाल-11 के बीच टी-20 गोल्ड कप मैच खेला जाएगा। इसका शुभारंभ स्कूल के निदेशक सुभाष अरोड़ा करेंगे। डीसीए के संस्थापक गिरीश पटवाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

शनिवार कोएक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि रविवार को रुद्रपुर में पहली बार हो रहे टी-20 मैच में राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग क्रिकेटर भी प्रतिभाग करेंगे। मैच के आधार पर उत्तराखंड की दिव्यांग (स्टैंडिंग) टीम का चयन किया जाएगा। फिर देहरादून में 29-30 अक्तूबर को होने वाली हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड की तीन राज्यों की टीमों के बीच टी-20 मैच खेले जाएंगे। विश्व दिव्यांग दिवस पर तीन दिसंबर को कर्नाटक में 28 राज्यों के बीच मैच होगा, जिसके बाद विश्वकप के लिए भारतीय टीम चुनी जाएगी। बताया कि वर्ष 2019 में इंग्लैंड में हुए विश्व कप में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर विश्व कप जीता था। इस दौरान डीसीए के अध्यक्ष तारा सिंह अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed