फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Covid Test Must in Kashipur Hospital

कोरोना को लेकर अस्पताल अलर्ट, इलाज से पहले टेस्ट अनिवार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Covid Test Must in Kashipur Hospital
काशीपुर के एक स्कूल में सैंपलिंग लेते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय प्रशासन कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सतर्क हो गया है। अब अस्पताल में खांसी-जुकाम का इलाज करवाने वाले रोगियों का आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्यालय के निर्देशानुसार सरकारी अस्पताल में दस बेड का कोविड वार्ड तैयार किया गया है।
विज्ञापन

गंभीर रोगियों, गर्भवतियों का रैपिड एंटिजन टेस्ट किया जा रहा है क्योंकि आरटीपीसीआर टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिलने में एक से दो दिन का समय लग जाता है।
सरकारी अस्पताल के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए अब रोजाना 70 से 80 सैंपलिंग की जा रही है। इनमें से एक-दो संक्रमित रोजाना मिल रहे हैं। इसके लिए स्कूलों में भी शिविर लगाए जा रहे हैं। अस्पताल में दस बैड का कोविड वार्ड बनाकर उसमें ऑक्सीजन, दवा, वेंटिलेटर लगाया गया है। इन उपकरणों को संचालित करके भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन

काशीपुर में दिन, रात खुला रहेगा कोविड कंट्रोल रूम
काशीपुर। एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में अब 24 घंटे कोविड कंट्रोल रूम शुरू कर दिया गया है। जहां डॉक्टर समेत आठ लोगों का स्टाफ तैनात है। यहां तैनात कार्मिक होम आइसोलेेट संक्रमितों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ले रहे हैं। जो भी व्यक्ति अपनी कोविड जांच कराना चाहते हैं उनकी सैंपलिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed