फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Covid Duty in Rudrapur

अब आयुर्वेदिक डॉक्टर सीमाओं व कोविड सेंटर में नहीं करेंगे ड्यूटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Covid Duty in Rudrapur
Covid Duty in Rudrapur
रुद्रपुर। अब आयुर्वेदिक डॉक्टर, फार्मासिस्ट और कर्मचारियों की ड्यूटी सीमाओं, चेकपोस्टों, कोविड केयर सेंटर व क्वारंटीन सेंटरों में नहीं लगाई जाएगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व डीएम को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की ओर से आयुष विभाग के चिकित्सा कर्मचारियों की ड्यूटी राज्य की सीमाओं, चेकपोस्टों आदि में लगा दी गई थी। इससे आयुष चिकित्सालयों में डॉक्टरों, फार्मासिस्टों व कर्मचारियों की कमी के चलते आम रोगियों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। कर्मचारियों के अभाव से कोविड-19 आयुष डेस्क के माध्यम से कोरोना संक्रमित रोगियों को जीवन पद्यति में सुधार, योग व आयुष चिकित्सा संबंधी टेली परामर्श कार्य प्रभावित हो गया है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को रोग प्रतिरोधक क्षमतावर्धक आयुष रक्षा किटों के वितरण में भी कठिनाई हुई है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. आशुतोष पंत ने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए आयुष मंत्रालय की ओर से लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष रक्षा किट के वितरण व आयुष टोल फ्री नंबर से रोगियों को उचित परामर्श दिए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके चलते सीमाओं व अन्य जगह ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

एक-एक कर्मचारी 30 रोगियों को दे रहा परामर्श
रुद्रपुर। डॉ. आशुतोष पंत ने कहा कि हेल्पडेस्क के माध्यम से प्रतिदिन एक-एक कर्मचारी करीब 30 से 40 रोगियों को टेली परामर्श दे रहा है। विभाग के पास देहरादून से कोरोना संक्रमितों की सूची पहुंचती है। इसके हिसाब से कर्मचारियों की ओर से संक्रमितों को परामर्श देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed