फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cousin had killed Shakib

Udham Singh Nagar News: चचेरे भाई ने की थी शाकिब की हत्या जानवर का हमला दिखाने के लिए बनाए थे चाकू से निशान

Tue, 07 Mar 2023 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 07 Mar 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Cousin had killed Shakib
काशीपुर/जसपुर। कारपेंटर शाकिब की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। चचेरे भाई ने नशे में हुए झगड़े के बाद शाकिब की हत्या की थी। आरोपी ने किसी जानवर के हमले में शाकिब की मौत दिखाने के लिए चाकू से उसके शरीर पर निशान बनाए थे। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। खुलासे में डॉग स्क्वायड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शाकिब के कपड़ों को सूंघकर जब स्क्वायड में शामिल कुत्ता संदिग्धों के पास पहुंचा तो वह हत्यारोपी पर झपट गया।
विज्ञापन

पांच मार्च को जसपुर के ग्राम बढि़योंवाला निवासी शाकिब पुत्र अनीस अहमद का शव संदिग्ध हालात में गेहूं के खेत में मिला था। अनीस अहमद की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। सोमवार को एएसपी कार्यालय में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के पिता के अनुसार शाकिब घटना के दिन काशिम उर्फ दानिश, निजाम और रजा के साथ था। इसके बाद उसका शव गेहूं के खेत में मिला था।
विज्ञापन

पुलिस को घटनास्थल से मृतक के खून से सने कपड़े, घटना में प्रयुक्त खून से सना चाकू बरामद हुआ। मौके पर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम ने मृतक के खून से सने कपड़ों को सुंघाकर संदिग्धों को खड़ा कर ड्रिल कराई। डॉग ने संदिग्ध काशिम उर्फ दानिश के ऊपर झपट्टा मारा और उसके आसपास घूमते हुए भौंकने लगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि आखिरी बार उन्होंने शाकिब को काशिम के साथ नशे में सिगरेट खरीदते और फिर जंगल की ओर जाते देखा था। पुलिस ने शक के आधार पर काशिम से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वह शाकिब के साथ खेत में स्मैक और गांजे का नशा करने गया था, जहां शाकिब उसके परिवार को गाली देने लगा। इस पर दोनों का झगड़ा हो गया। शाकिब के नशे में होने के बाद उसने बेल्ट से शाकिब का गला घोंटकर हत्या की और चाकू की नोक से पेट पर जानवर के पंजे के निशान बना दिए ताकि देखने में लगे की किसी जानवर ने पंजों से मारा है। इसके बाद शव को घसीटकर गेहूं के खेत में फेंककर भाग गया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed