फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Court

बाल संप्रेक्षण गृह में शिफ्ट होगा किशोरों का कोर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Court
रुद्रपुर कलक्ट्रेट स्थित बाल संप्रेक्षण गृह। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। बाल संप्रेक्षण गृह का निर्माण कार्य पूरा होते ही पुरानी तहसील में स्थित किशोर न्याय बोर्ड भी संप्रेक्षण गृह में शिफ्ट हो जाएगा। फिर बाल अपचारियों की सुनवाई भी इसी में होगी। जिला प्रोवेशन विभाग की ओर से संप्रेक्षण गृह में 10 सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में बाल संप्रेक्षण गृह अग्रसेन अस्पताल के पास एक किराए के भवन में चल रहा है। इसमें करीब 41 बाल अपचारियों को सुधारा जा रहा है। जबकि बाल अपचारियों की कोर्ट पुराने तहसील स्थित सरकारी भवन में चल रही है। बाल अपचारियों की सुनवाई होने के समय उन्हें किराए के बाल संप्रेक्षण गृह से निकालकर मोदी मैदान के सामने पुरानी तहसील में लाया जाता था।
विज्ञापन

कुछ समय बाद ही कलक्ट्रेट परिसर में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। इसमें जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से बाल अपचारियों को सुधारने के लिए सिलाई मशीन सेंटर भी खोला जाएगा। इनमें बाल अपचारियों को कपड़े सिलना आदि सिखाया जाएगा। ताकि उनका मानसिक विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि किशोर न्याय बोर्ड का कोर्ट भी बाल संप्रेक्षण गृह में चलेगा। इसके साथ ही वहां एक जज के लिए चेंबर भी बनाया गया है। जज भी बाल संप्रेक्षण गृह में रहेंगे। कहा कि आगामी नौ मार्च को बाल संप्रेक्षण गृह में बाल अपचारियों का 10 दिवसीय योगा प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। इससे बाल अपचारियों का शारीरिक प्रशिक्षण व मानसिक विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed