फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Court given order

तकिया कब्रिस्तान मामले में कोर्ट के आदेश पर पैमाइश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Court given order
काशीपुर में पोस्ट ऑफिस रोड पर पैमाइश करते राजस्व अधिकारी। - फोटो : KASHIPUR
हाईकोर्ट के आदेश पर राजस्व विभाग ने पोस्ट ऑफिस मार्केट से रतन सिनेमा रोड होते हुए पंत इकां मार्केट से मुख्य बाजार निगम के सामने स्थित भूमि की पैमाइश का काम शुरू कर दिया है। इस भूमि को कब्रिस्तान बताकर याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला थाना साबिक निवासी जावेद अख्तर ने नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका 122/18 दायर की थी। जिसमें कहा गया था कि 1683 फसली अर्थात सन 1960-61 तक भूमि कब्रिस्तान और तकिया में राजस्व अभिलेखों में दर्ज रही है। बंदोबस्ती के बाद उक्त भूमि राजस्व अभिलेखों में निजी व्यक्तियों और संस्थाओं के नाम दर्ज हो गई।
विज्ञापन

वर्तमान में यहां दो शिक्षण संस्थाएं, पोस्ट ऑफिस व सैकड़ों व्यवसायिक प्रतिष्ठान है। याचिका पर सुनवाई करते हुए तत्कालीन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने अपने आदेश में राजस्व विभाग को इस बाबत निर्देशित किया है कि उक्त भूमि का स्वरूप परिवर्तन किन कारणों से हुआ है और पूर्व में कब्रिस्तान के नाम दर्ज रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आराजी पर दीगर लोग किस आधार पर काबिज हुए। अपर शासकीय अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल ने तहसीलदार को पत्र लिखकर वर्णित भूमि का वर्तमान स्टेटस व मापजोख उपलब्ध कराने को कहा है। तहसीलदार वीसी पंत ने बताया कि इसी क्रम में राजस्व अधिकारियों ने पैमाईश का काम शुरू कर दिया है। इसमें एक सप्ताह से अधिक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed