{"_id":"58b9b4084f1c1b4055830824","slug":"convicted-prisoners-missing-from-the-turmoil","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजायाफ्ता कैदी के ‘लापता’ होने से खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजायाफ्ता कैदी के ‘लापता’ होने से खलबली
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती एक सजायाफ्ता कैदी के अचानक ‘लापता’ होने का मामला प्रकाश में आया है। इससे पुलिस में खलबली मची है। कैदी के साथ ही मुलजिम ड्यूटी में तैनात रुद्रपुर पुलिस लाइन के दो सिपाही भी लापता बताए जा रहे हैं। गायब कैदी को 27 फरवरी को सीजेएम कोर्ट रुद्रपुर में हाजिर किया जाना था लेकिन वह नहीं आया। जिसके चलते कोर्ट ने जेल प्रशासन और जेल प्रशासन ने रुद्रपुर पुलिस से जवाब तलब किया। सजायाफ्ता कैदी के बारे में फिलहाल पुलिस के पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
मूल रूप से रानीखेत का रहने वाला प्रकाश चंद्र कांडपाल कुछ वर्ष पूर्व रुद्रपुर में रहकर कांट्रेक्टर का काम कर रहा था। इस दौरान प्रकाश ने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर मोटा पैसा हड़प लिया था और खुद मुंबई में जाकर बस गया। कुछ समय बाद ही प्रकाश द्वारा ठगे गए लोगों की शिकायत के आधार पर रुद्रपुर पुलिस ने प्रकाश के ऊपर मुकदमे दर्ज किए और मामला रुद्रपुर सीजीएम कोर्ट में चला। इस दौरान उसे हल्द्वानी जेल में रखा गया था। सूत्रों के अनुसार करीब एक माह पहले जेल में प्रकाश की तबीयत खराब होने पर उसे एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती कराया गया था। जहां कुछ दिन बाद ही डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
इस दौरान रुद्रपुर पुलिस लाइन के दो सिपाही मुल्जिम ड्यूटी में प्रकाश के साथ लगाए गए थे। पुलिस के अनुसार प्रकाश को 27 फरवरी को सीजेएम कोर्ट रुद्रपुर में हाजिर किया जाना था लेकिन उसे हाजिर नहीं किया गया। इसके चलते कोर्ट ने जेल प्रशासन से कैदी के हाजिर न होने का कारण पूछा और जेल प्रशासन ने कैदी को दिल्ली के एम्स अस्पताल भेजे जाने की बात कही। सूत्र बताते हैं कि जब हल्द्वानी जेल प्रशासन ने रुद्रपुर पुलिस से इस बाबत जानकारी ली तो रुद्रपुर पुलिस को सिर्फ इस बात की जानकारी थी कि कैदी का दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन जब मुलजिम ड्यूटी में लगे सिपाहियों से कैदी के बारे में जानकारी लेने के लिए संपर्क किया गया तो सिपाही अधिकारियों के संपर्क में नहीं आए। इससे इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है कि कैदी प्रकाश पुलिस को चकमा देकर कहीं फरार हो गया है, लेकिन पुलिस के आला अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
कैदी प्रकाश चंद्र धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक मामलों के आरोप में हल्द्वानी जेल में बंद था। कुछ समय पूर्व स्वास्थ्य खराब होने पर उसे दिल्ली के एम्स में उपचार के लिए भेजा गया है। 27 फरवरी को उसे सीजीएम रुद्रपुर में हाजिर होना था लेकिन वह नहीं आया। इसके चलते जेल प्रशासन ने मुजरिम प्रकाश की जानकारी के लिए हमें पत्र भेजा है। शनिवार को भी उसे कोर्ट में पेश होना है। प्रकाश के फरार होने जैसी फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
- सेंथिल अबुदई केएस
एसएसपी, ऊधमसिंह नगर।
-----------------------------------