फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Controversy over the fair, temple gate closed for some time

Udham Singh Nagar News: मेला लगाने को लेकर विवाद, कुछ देर के लिए बंद किया मंदिर का गेट

Thu, 30 Mar 2023 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 30 Mar 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Controversy over the fair, temple gate closed for some time
रुद्रपुर के प्राचीन अटरिया मंदिर के सामने नोंकझोंक करते अटरिया मेला कमेटी व अन्य लोग। संवाद
रुद्रपुर। अटरिया मंदिर के सामने सरकारी भूमि और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बनाया गया टिनशेड परिसर की भूमि की नीलामी होने के बाद मंदिर कमेटी के प्रबंधक व ठेकेदार की ओर से मेला लगाने को लेकर विवाद हो गया। मंदिर कमेटी प्रबंधक और ठेकेदार के बीच 20 मिनट तक नोकझोंक चलती रही। इस दौरान मंदिर कमेटी सचिव ने मंदिर का गेट कुछ देर के लिए बंद कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल जिला प्रशासन की ओर से इस बार मंदिर के सामने सरकारी भूमि को मेले में दुकानें लगाने के लिए नीलाम कर दी है। नीलामी में सर्वाधिक बोली लगाने वाले एक ठेकेदार के पक्ष में ठेका हुआ था। वहीं मंदिर कमेटी के लोग अपनी भूमि में मेले का आयोजन कर रहे हैं। बुधवार को मंदिर के पास ठेकेदार के पहुंचने व दुकानें लगाने की बात करने पर कमेटी के लोगों के साथ विवाद हो गया। अटरिया मंदिर कमेटी के सचिव अरविंद शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से मंदिर के सामने भूमि की नीलामी कर दी है। अगर मंदिर के आगे दुकानें लगी तो मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने में दिक्कतें होंगी। बताया कि अगर इसी तरह विवाद बढ़ता रहा तो अटरिया मां का डोला वापस चला जाएगा। इसके बाद यहां मेले के आयोजन का कोई फायदा नहीं होगा। इधर एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने बताया कि जो भी विवाद है, उसका निस्तारण किया जा रहा है। मेले पर किसी भी तरह के विवाद को नहीं होने दिया जाएगा। मेले का आयोजन नियमानुसार शांतिपूर्वक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed