{"_id":"631f774a77fcfe1364730622","slug":"contractor-and-complainant-clashed-in-meeting-in-municipal-corporation-kashipur-news-hld475498984","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में बैठक में भिड़े ठेकेदार और फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में बैठक में भिड़े ठेकेदार और फरियादी
विज्ञापन
नगर निगम में फरियादी से हाथापाई करता ठेकेदार।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। महेशपुरा में कब्रिस्तान के पास बनाई जा रही नयी सड़क को लेकर सोमवार को मेयर ऊषा चौधरी ने नगर निगम कार्यालय में बुलाई बैठक में ठेकेदार फरियादियों से भिड़ गया और उनके साथ अभद्रता कर दी। आरोप है कि ठेकेदार ने खालसा फाउंडेशन के प्रवक्ता समाजसेवी जगमोहन बंटी के साथ धक्कामुक्की भी की। इसके बाद गुस्साए लोग नगर निगम में नगर आयुक्त के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।
महेशपुरा कब्रिस्तान के पास नगर निगम की ओर से नयी सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार पुरानी सड़क के ऊपर ही नयी सड़क का निर्माण करा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुरानी सड़क को तोड़कर नयी सड़क बनवाई जाए। उन्होंने कहा कि ठेकेदार की मनमानी के चलते तमाम घर सड़क के लेवल से नीचे हो सकते हैं जिसके कारण बरसात का पानी व गंदगी घरों में आ सकती है। इसी समस्या को लेकर कालोनी वासियों को बैठक के लिए नगर निगम में बुलाया गया था।
इस दौरान बैठक में नगर आयुक्त व मेयर के सामने ही ठेकेदार ने फरियादियों के साथ अभद्रता की और खालसा फाउंडेशन के प्रवक्ता जगमोहन बंटी के साथ धक्कामुक्की कर दी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने नगर निगम में नगर आयुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया। इस मौके पर हिमांशु गुप्ता, सुधांशु गुप्ता, विक्की अरोरा, विक्की चौधरी, मोनू शर्मा, प्रकाश, विनय विश्नोई, सुनील कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
दोनों पक्षों में कुछ तनाव हो गया था। बाद में गिले- शिकवे दूर हो गए। दोनों पक्ष बाद में एक मंच पर बैठे। कोई हाथापाई नहीं हुई है। बाद में दोनों लोग हंसी - खुशी गए।
- विवेक राय, नगर आयुक्त काशीपुर।

नगर निगम में धरने पर बैठे महेशपुरा के लोग। संवाद- फोटो : KASHIPUR