फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Construction of two railway overbridges in Rudrapur intensifies

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में दो रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की कवायद तेज

Thu, 02 May 2024 03:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 02 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Construction of two railway overbridges in Rudrapur intensifies
रुद्रपुर में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण स्थल का निरीक्षण करते लोनिवि ईई व रेलवे अ​धिकारी। संवाद

विज्ञापन
रुद्रपुर। दिनेशपुर-मटकोटा-हल्द्वानी राजमार्ग पर दो रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। लोनिवि और रेलवे के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से चयनित आरओबी स्थल का निरीक्षण किया। दोनों आरओबी का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण होने के बाद निर्माण के लिए शासन को फाइल भेजी जाएगी। बताया गया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन 11,378 वाहनों की आवाजाही होती है।

बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ओमपाल सिंह ने बताया कि दिनेशपुर-मटकोटा-हल्द्वानी मार्ग (स्टेट हाईवे) पर दो रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होना है। इनमें एक आरओबी अशोका लीलैंड कंपनी के पास दिनेशपुर मार्ग पर बनाया जाना है तो दूसरा हल्द्वानी मार्ग पर बनना है। इसके लिए सेतु बंधन कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार ने सौ करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी है। इसमें 17.025 किमी मार्ग पर करीब 60 मीटर लंबाई में बनने वाले आरओबी में 45.01 करोड़ और 14.900 किमी में बनने वाले 76 मीटर लंबे आरओबी में 55.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आरओबी बनने से लोगों को जाम से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभागीय टीम और रेलवे रुद्रपुर के सेक्शन इंजीनियर प्रवीण कुमार व काशीपुर रेलवे के एसडीई सुबोध के साथ चयनित आरओबी स्थल का निरीक्षण किया गया। बताया कि सर्वेक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। सर्वेक्षण के बाद डिजाइन तैयार किया जाएगा और आरओबी निर्माण के लिए शासन को फाइल भेजी जाएगी। वहां पर लोनिवि के एई राजेंद्र प्रसाद, प्रेम प्रकाश आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed