{"_id":"60cb95cf8ebc3e11e549f573","slug":"construction-of-nalah-in-indira-colony-rudrapur-rudrapur-news-hld428083353","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रा कालोनी में नाली निर्माण में लापरवाही पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रा कालोनी में नाली निर्माण में लापरवाही पर भड़के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। इंद्रा कॉलोनी, वार्ड नंबर 34 में नालियों के निर्माण में लापरवाही बरतने पर वार्डवासी बृहस्पतिवार को भड़क गए। आक्रोशित लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मेयर और नगर आयुक्त को शिकायती पत्र भेजा।
इंद्रा कॉलोनी की गली नंबर पांच में हो रहे नाली निर्माण की गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि नालियों की तली का फर्श व नालियों के बॉर्डर ठीक से नहीं बनाए गए हैं।
जिस कारण कुछ ही दिनों में फर्श व बॉर्डर उखड़ जाएंगे। साथ ही कुछ नालियों की तली में फर्श तक नहीं डाला गया है। आक्रोशित लोगों ने कहा कि वार्ड 34 की पांच गलियों में पांच अलग-अलग ठेकेदार नाली बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, नगर निगम के अधिकारी नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मेयर रामपाल सिंह और नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट को शिकायती देकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहां मनिंदर सिंह, प्रभा शर्मा, विकास, भीम राजपूत आदि थे।
इधर, मेयर रामपाल ने वार्ड नंबर 25 के प्रीत विहार, लोक विहार और बराड़ इन्क्लेव की समस्याओं का जायजा लिया। लोगों ने मेयर के समक्ष सड़कों और बड़े नाले की समस्या रखी। मेयर ने सड़कों और नाले का निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
वहां विकास शर्मा, धीरेंद्र मिश्रा, शैलेंद्र रावत आदि थे। इसके अलावा मेयर ने नगर आयुक्त के साथ रैन बसेरा के पास नगर निगम की ओर से बनाए जा रहे हाईटेक शौचालय का भी निरीक्षण किया। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।