फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress workers protested with cylinders and burnt an effigy.

Udham Singh Nagar News: सिलिंडर लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, पुतला फूंका

Sun, 15 Mar 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 15 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protested with cylinders and burnt an effigy.
रुद्रपुर। रसोई गैस सिलिंडरों की आपूर्ति व्यवस्था चरमराने और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। रुद्रपुर से लेकर खटीमा तक कार्यकर्ताओं ने खाली सिलिंडर सड़कों पर रखकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन कर रोष जताया।
विज्ञापन

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में महानगर अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी चामुंडा मंदिर के पास एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार घर-घर सिलिंडर पहुंचाने (होम डिलिवरी) के अपने वादे में पूरी तरह विफल रही है। उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों पर घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पुतला दहन के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब ट्रांजिट कैंप कोतवाली के दरोगा मनोज कुमार ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच काफी देर तक तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में उमा सरकार, मोहन कुमार, अनिल शर्मा, राकेश अधिकारी, अरविंद सक्सेना, सरोज रानी, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

खटीमा में 60 रुपये की बढ़ोतरी और कालाबाजारी का आरोप

खटीमा। खटीमा के चारूबेटा में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने खाली सिलिंडर दिखाकर बढ़ती कीमतों पर कड़ा एतराज जताया। रेखा सोनकर ने कहा कि घरेलू सिलिंडर के दाम 60 रुपये बढ़ने से आम जनता बेहाल है। साथ ही कहा कि रेगुलेटर और पाइप की कीमतें 150 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दी गई हैं। इससे क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी चरम पर है जिससे गरीब उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है।

कांग्रेसियों का कहना है कि सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील बनी हुई है। एक तरफ महंगाई की मार है और दूसरी तरफ समय पर सिलिंडर न मिलने से लोगों के घरों के चूल्हे ठंडे पड़ रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
वहां पर कृष्णा नेगी, बीना राणा, शांति पांडेय, किशोरी देवी, हीरा देवी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed