फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress will won 50 seats.

उत्तराखंड में 50 सीटें जीत रही है कांग्रेस : रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Congress will won 50 seats.
गदरपुर में किसान नेता कलसी का हाल जानते हरीश रावत। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/गदरपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड में 70 में से 50 सीटें जीत रही है। कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने आशंका जताई कि हार की बौखलाहट से भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी करवा सकती है।
विज्ञापन

हरीश रावत शुक्रवार को रुद्रपुर और गदरपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मिले। रुद्रपुर में आवास विकास स्थित कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के चुनाव कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि इस बार राज्य में कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ सरकार बना रही है। राज्य की जनता ने कांग्रेस के समर्थन में प्रचंड मतदान किया है। बेरोजगारी और महंगाई बढ़ाने वाली भाजपा सरकार को जनता ने सत्ता से उखाड़ फेंका है।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव नेता सुशील गाबा ने रावत को ज्ञापन सौंपते हुए राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुलिस कर्मियों को 4600 रुपये ग्रेड लागू करने की मांग की। इससे पूर्व रावत ने 31वीं पीएसी में पहुंचकर समर्थकों से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया। वहां पर कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा, अनिल शर्मा, जगदीश तनेजा, हरीश अरोरा, कामेश्वर जेटली, जीसी परगाई, परिमल राय, ममता रानी, राजीव कामरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद गदरपुर की ग्रोवर मार्केट पहुंचे हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए अपना मत रूपी आशीर्वाद दे दिया है, बस नतीजा आना बाकी है। उन्होंने आशंका जताई कि हार की बौखलाहट से भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी करवा सकती है। महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष पायल बजाज के नेतृत्व में महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने हरीश रावत का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमानंद महाजन, त्रिनाथ विश्वास, प्रीत ग्रोवर, युकां प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, सिब्ते नबी, टेकचंद कम्बोज, सिद्धार्थ भुसरी, इंद्रपाल सिंह संधू, गुरविंदर सिंह विर्क, दीपक बेहड़, ममता वर्मा, गीता दुम्का, नाजमा बेगम आदि थे।
किसान नेता कलसी का हाल जाना
गदरपुर/केलाखेड़ा। पूर्व सीएम हरीश रावत गदरपुर से बाजपुर जाते समय किसान नेता सलविंदर सिंह कलसी के ग्राम बल खेड़ा स्थित आवास पर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। किसान नेता सलविंदर सिंह कलसी तीन दिन पूर्व रास्ते को लेकर हुए विवाद में घायल हो गए थे। हरीश रावत ने उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की और परिजनों से भी कुशलक्षेम जानी। वहां युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, दीदार सिंह, विक्रम सिंह गोराया, गुरबाज सिंह विर्क एवं विक्रमजीत सिंह मौजूद थे। संवाद
पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए कही थी मुख्यमंत्री बनने की बात : हरीश रावत
काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री बनने या घर बैठने वाली बात एक रणनीति के तहत पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए कही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में सरकार बना रही है और 50 सीटें जीत रही है।
उन्होंने कहा कि जीत को लेकर सभी के बयान आते रहेंगे, लेकिन भाजपा कहीं भी नहीं है। मुख्यमंत्री कौन होगा यह तो उत्तराखंड की जनता ने तय किया होगा। कांग्रेस की सरकार आने पर कौन मुख्यमंत्री बनेगा यह कांग्रेस ही तय करेगी। वह कांग्रेस नेतृत्व से मुख्यमंत्री तय करने का आग्रह करेंगे। खुद को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात उन्होंने एक रणनीति के तहत पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए कही थी।

उस समय उनसे मुख्यमंत्री बनने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कह दिया था कि मेरे सामने दो ही विकल्प हैं या तो चीफ मिनिस्टर बनूंगा या घर बैठूंगा। हरीश रावत ने कहा कि ईवीएम को लेकर लोगों को बहुत सारी आशंका हैं। पार्टी ने कहा है कि ईवीएम की सुरक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि काशीपुर के सभी कांग्रेसियों ने पार्टी प्रत्याशी को मिलजुल कर लड़ाया है। उन्होंने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

गदरपुर में पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

गदरपुर में पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत करते कार्यकर्ता।

रुद्रपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत करते कार्यकर्ता।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed