फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress will oppose CM angry over not buying paddy

धान खरीद नहीं होने से नाराज कांग्रेस करेंगे सीएम का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Congress will oppose CM angry over not buying paddy
बाजपुर तहसीलदार को ज्ञापन देते कांग्रेसी। - फोटो : BAZPUR
रुद्रपुर। तराई में किसानों के धान की खरीद नहीं होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यक्रम का विरोध करने की घोषणा की है। कार्यकर्ता और किसान आंबेडकर पार्क में एकत्र होंगे और काले झंडे दिखाने के लिए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की ओर कूच करेंगे। इसको लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री को रुद्रपुर आने का कोई अधिकार नहीं है। सरकार धान खरीदने की बात कह रही है, लेकिन किसानों का धान कोई खरीदने वाला नहीं है। सहकारिता विभाग ने लक्ष्य पूरा होने का हवाला देते हुए धान खरीदने से हाथ खड़े कर दिए हैं। किसान का अभी भी 25 फीसदी धान पड़ा है। किसानों को औने पौने दामों में धान बेचना पड़ रहा है। सरकार किसानों को उनकी उपज का मूल्य दिलाने में नाकाम रही है। कहा कि जिले भर के लोग किसान गांधी पार्क में सीएम के कार्यक्रम का विरोध करेंगे और काले झंडे दिखाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तराई किसानों का क्षेत्र है। उन्होंने सीएम को चुनौती देते हुए कहा कि पहले किसानों का धान खरीदना और फिर ऊधमसिंह नगर आने की बात करना। उन्होंने कहा कि सीएम का डटकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने किसान, मजदूर, व्यापारी सहित आम लोगों से भी सीएम के विरोध कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed