फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress protests at the Collectorate against arbitrariness in paddy procurement

Udham Singh Nagar News: धान खरीद में मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sat, 25 Oct 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 25 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Congress protests at the Collectorate against arbitrariness in paddy procurement
रुद्रपुर। धान खरीद में हो रही मनमानी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने कलेक्ट्रेट प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम के नाम ज्ञापन एडीएम पंकज उपाध्याय को सौंपा। उन्होंने सरकारी क्रय केंद्रों पर होने वाली धान की तौल को चार सौ क्विंटल से बढ़ाकर 10 हजार क्विंटल प्रतिदिन करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में कांग्रेसी व किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि संभागीय खाद नियंत्रक कुमायूं संभाग की ओर से धान खरीद के लिए कांटे निर्धारित किए गए हैं। धान की लिमिट अधिकांश खरीद केंद्रों पर पूरी हो चुकी है औैर किसान दर-दर भटक रहा है। धान केंद्र की लिमिट प्रत्येक केंद्रों पर 10 हजार क्विंटल प्रतिदिन किया जाए ताकि किसान को धान तुलाई में परेशानी ना हो।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि खाद्य विभाग की ओर से पूर्व में जो कांटे लगे हैं, उनमें भ्रष्टाचार हो रहा है। मिलीभगत से सीधे राइस मिलों में धान पहुंचाया जा रहा है। इसकी एवज में राइस मिलर्स से मोटी रकम ली जा रही है। इसकी जांच कराई जाए। वहां पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, भूपेंद्र चौधरी, सुभाष बेहड़, किन्नू शुक्ला, मेजर सिंह, दलजीत सिंह, जिपं सदस्य गुरदास कालरा, प्रेम आर्य, सर्वेश कुमार सिंह, मोहन खेड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed