फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress protests against domestic gas price hike, burns effigy of central government

Udham Singh Nagar News: घरेलू गैस के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Wed, 11 Mar 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 11 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Congress protests against domestic gas price hike, burns effigy of central government
दिनेशपुर में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
दिनेशपुर। घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। उन्होंने बढ़े हुए दामों को वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के पास कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा महंगाई लगातार आसमान छू रही है, जिससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। बिजली, शिक्षा, खाद, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। घरेलू गैस सिलिडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी से आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की भाजपा गठबंधन की नीतियों से देश की जनता त्रस्त है। आने वाले समय में जनता माकूल जवाब देगी। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नगर में प्रदर्शन किया और सुभाष चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक परमानंद महाजन, प्रदेश महामंत्री ममता हालदार, नगर अध्यक्ष नारायण हालदार, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास, किशोर हाल्दार, बृज किशोर, नित्यानंद मंडल, अजय कुमार, हर्षवर्धन, राकेश बठला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed