फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   conflict among two groups.

कालू सैयद मजार पर दुकानें लगाने के लेकर दो पक्षों में मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
conflict among two groups.
जसपुर में कालू सैयद की मजार से अवैध कब्जा हटाए जाने की मांग को लेकर पतरामपुर पुलिस चौकी के सामने ध? - फोटो : KASHIPUR
कालू सैयद मजार पर दुकानें लगाने के लिए दो पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर धरना देकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पतरामपुर निवासी मोहम्मद सालिब ने कहा कि वह 30 बरसों से कालू सैयद की मजार पर दुकान लगाते हैं। 23 सितंबर को वह मजार के प्रांगण में दुकान लगा रहे थे। इसी दौरान डॉ. सादिक, सलमान, शाहिद, तस्लीम, गुड्डू, जाहिद, वाहिद निवासी गांव तीरथनगर, दानिश निवासी दोराहा जिला रामपुर वहां आए। इन लोगों ने अभद्रता करते हुए दुकानदारों का सामान उठा कर फेंक दिया। आरोप है कि दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए हमलावरों ने मारपीट की।
विज्ञापन

इसमें सालिव और फाइम को चोटें आई। उधर, दूसरे पक्ष के सादिक अली ने कहा कि वे एक व्यक्ति से एक दुकान लगाने के लिए कह रहे थे लेकिन दुकानदार इस पर सहमत नहीं हुए। इस पर पतरामपुर निवासी दुकानदार फईम, जाबुलहक, हाजी पिंटू, निम्मा, शरीफ अहमद, नन्हे ने एक राय होकर उन पर हमला कर दिया। हमले में दानिश को काफी चोट आई। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर शुक्रवार को पतरामपुर के लोगों ने दूसरे पक्ष के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए पुलिस चौकी के सामने धरना दिया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कालू सैयद मजार से अवैध कब्जे हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मजार के मुजाबिर की चार साल पहले मौत हो चुकी है। व्यवस्था के लिए वहां अस्थायी कमेटी बनाई गई है लेकिन कुछ लोग मजार पर कब्जा करने की फिराक में हैं। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद नौशाद, नफीस अहमद, पवन सिंह, अशोक कुमार, दारा सिंह, दीवान सिंह, अलीमुद्दीन, राम सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed