फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Concor Sidcul industries abroad with the help of full flight

कॉनकोर की मदद से सिडकुल के उद्योगों ने विदेशों में भरी उड़ान

Tue, 21 Feb 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Tue, 21 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर सिडकुल और रेलवे का ज्वाइंट वैंचर कॉनकोर अब यहां के उद्योगों के लिए काफी मददगार साबित होने लगा है। उद्योगों के कच्चे और पक्के माल का विदेशों से आयात और निर्यात के चलते पंतनगर सिडकुल के बड़े उद्योग भी उत्साहित हैं। खास बात यह है कि कॉनकोर में कस्टम के काउंटर खुलने से अब उद्योगों का माल एक्सपोर्ट होने लगा है, प्रत्येक मंगलवार को अब नियमित ट्रेन उद्योगों के माल को लेकर एक्सपोर्ट करने लगी है। 21 फरवरी मंगलवार को कॉनकोर से तीसरी ट्रेन एक्सपोर्ट का माल लेकर रवाना होगी। इसके साथ ही सिडकुल का उत्पादन भी अब पूरे चरम पर है। कॉनकोर की मदद से पंतनगर सिडकुल के उद्योगों ने अब विदेशों में अपनी अच्छी उड़ान भरी है।
विज्ञापन



करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पंतनगर सिडकुल में स्थापित किए गए सिडकुल और रेलवे के ज्वाइंट वैंचर कॉनकोर ने अब उद्योगों के साथ-साथ अपने काम की भी गति पकड़ ली है। आठ माह पूर्व यहां पर खोले गए कस्टम के काउंटर से जहां यहां के उद्योगों को अपना माल विदेशों में भेजने के लिए आसानी हुई है, वहीं ट्रकों के भारी खर्चे से भी उद्योगों को भारी राहत मिली है साथ ही माल की पूरी सुरक्षा और टूटफूट के घाटे से भी उद्यमियों को लाभ पहुंचा है। वर्तमान में जिस तेजी से सिडकुल के उद्योगों का माल विदेशों में जा रहा है उससे यहां के उद्यमी काफी उत्साहित हैं। प्रत्येक मंगलवार को कंटेनरों से लदी एक ट्रेन नियमित रूप से संचालित होने लगी है। तीसरी ट्रेन 21 फरवरी मंगलवार को रवाना होगी। अभी तक यहां के उद्योगों को अपना माल ट्रकों के माध्यम से भारी खर्चे पर बाहरी प्रांतों के साथ ही बंदरगाहों पर भेजना पड़ता था।
विज्ञापन


इसमें उद्योगों को लंबे समय तक इंतजार भी करना पड़ रहा था। अब कंटेनरों के माध्यम से समय की बचत के साथ ही उद्यमियों का माल भी सुरक्षित और व्यवस्थिति ढंग से विदेशों को आसानी से पहुंच रहा है। मोटर पार्ट्स का माल छोड़कर पंतनगर सिडकुल की तमाम फैक्ट्रियों से अब एक्सपोर्ट का काम दौड़ पड़ा है। कॉनकोर के सीईओ राहुल कुमार का कहना है कि कॉनकोर से कस्टम की सुविधा उपलब्ध होने और उद्योगों के माल की विदेशों में मांग होने के कारण कॉनकोर ने भी तेजी पकड़ी है। अब हर मंगलवार को एक एक्सपोर्ट ट्रेन चलने लगी है। तीसरी ट्रेन 21 फरवरी को निकलेगी। इससे पंतनगर सिडकुल के उद्यमियों में उत्साह है। राहुल कुमार के अनुसार सिडकुल के निर्यातकों के माल ने विदेशों में उछाल भरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉनकोर के सीईओ राहुल कुमार ने बताया कि कॉनकोर में पंतनगर सिडकुल के उद्योगों का इंपोर्ट का पहला लॉट भी कंटेनरों के माध्यम से पहुंच चुका है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि वर्तमान में पंतनगर सिडकुल का उद्योग जगत काफी मजबूती के साथ अपना आयात और निर्यात के काम को कर रहा है। राहुल कुमार के मुताबिक अगर यही स्थिति बनी रही तो यह पंतनगर सिडकुल के उद्योग के लिए एक अच्छे संकेत हैं। उन्होंने यह भी माना कि कॉनकोर में कस्टम के काउंटर से भी कारोबार में भारी इजाफा हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed