फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Complaints of cough and cold are increasing in children with the change of weather

Udham Singh Nagar News: मौसम परिवर्तन के साथ बच्चों में बढ़ रहीं खांसी-जुकाम की शिकायतें

Sat, 19 Oct 2024 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 19 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Complaints of cough and cold are increasing in children with the change of weather
काशीपुर। मौसम परिवर्तन के साथ बच्चों में हमेशा खांसी-जुकाम की शिकायत बढ़ रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद मोहन ने बताया कि दिन में गर्मी और रात के समय ठंडक होने से बच्चों को खांसी-जुकाम के साथ ही बुखार व उल्टी-दस्त की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में बच्चों को अधिक मात्रा में पानी पिलाएं। अधिक समय तक खांसी-जुकाम रहने पर निमोनिया व हल्के बुखार की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में बच्चे की नाक बहने लगती है और पसलियां तेजी से चलनी शुरू हो जाती हैं। इन बीमारियों से बचाने के लिए बच्चे को ठंड से बचाकर रखना चाहिए।
विज्ञापन




डॉक्टर की बिना सलाह के न दें बच्चों को दवा

डॉ. मोहन ने बताया कि प्रतिदिन ओपीडी में लगभग सौ बच्चों में से 70 बच्चे इन बीमारियों से ग्रस्त आ रहे हैं। इसलिए बच्चों को कार्बोनेटेड कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस, प्रोसेस्ड जूस, चॉकलेट, कैंडी व दही, केले जैसी चीजों से दूर रखें। डॉक्टर की बिना सलाह के बच्चे को दवा नहीं दें। बच्चे को गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे कराएं। इससे गला दर्द में आराम मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed