{"_id":"5f47fe9a8ebc3ea9c32699c7","slug":"complaint-from-deputy-registrar-to-ban-the-operation-of-accounts-sitarganj-news-hld394841941","type":"story","status":"publish","title_hn":"खातों के संचालन पर रोक लगाने को उप निबंधक से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खातों के संचालन पर रोक लगाने को उप निबंधक से की शिकायत
विज्ञापन
नानकमत्ता में बैठक में प्रीतम सिंह संधू व अन्य लोग।
- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव को पद से हटाकर सदस्यता समाप्त करने के बाद कमेटी का विवाद गहराता जा रहा है। पद से हटाए गए महासचिव की शिकायत पर उप निबंधक ने कमेटी के वित्तीय खातों के संचालन को लेकर बैंक शाखाओं को कमेटी के पंजीकृत बायलॉज के अनुरूप संचालन और लेनदेन करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि किसी भी अनियमितता के लिए बैंक स्वयं उत्तरदायी होंगे।
उप निबंधक के आदेश पत्र में हटाए गए महासचिव के शिकायती पत्र का हवाला देते हुए कहा कि संधू का आरोप है कि कमेटी के अध्यक्ष सेवा सिंह ने कुछ साथियों के हस्ताक्षर करवाकर बिना कमेटी की बैठक और बिना प्रस्ताव के मनमानी कर एक नया महासचिव नियुक्त कर कमेटी के धन को बैंक खातों से निकालने के लिए बैंकों को पत्र प्रेषित किया है।
कमेटी को बदनाम करने पर तुले हैं सेवा सिंह : संधू
नानकमत्ता। पद से हटाए गए महासचिव प्रीतम सिंह संधू ने आरोप लगाया अध्यक्ष सेवा सिंह कमेटी हितों के विपरीत कार्य कर कमेटी को बदनाम करने पर तुले हुए हैं।
बृहस्पतिवार को हुई बैठक के दौरान संधू ने कहा कि विधि के अनुसार, उप निबंधक के यहां शिकायत दर्ज कराई थी। आशा करते हैं कि प्रशासन इस पर सही निर्णय लेगा। 23 अगस्त को नानकमत्ता थाना पुलिस ने बिना अनुमति के बैठक करने पर रोक लगा दी थी लेकिन सेवा सिंह ने उसी बैठक को आधार बनाकर कार्रवाई करना बताया।
विज्ञापन
वहां केहर सिंह, रंजीत सिंह, हरि सिंह, जसवंत सिंह, अमरजीत सिंह, कश्मीर सिंह, दलजीत सिंह रियैत, बलदेव सिंह हरियान आदि थे।
संविधान के अनुरूप ही महासचिव को पद से हटाया : सेवा सिंह
नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सेवा सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया। गुरुद्वारा साहिब के संविधान के अनुरूप ही उन्होंने महासचिव पद से उन्हें हटाया है।
मई के बाद उन्होंने किसी भी चेक पर हस्ताक्षर नहीं किए, जिसके चलते गुरुद्वारा साहिब के फार्मों के लिए आया डीजल का बिल, बिजली बिल तथा संगत के लंगर के लिए आए हुए राशन का भुगतान अब तक नहीं किया जा सका है, जिसके चलते व्यापारियों तथा आम संगत के बीच गुरुद्वारा साहिब की छवि लगातार धूमिल हो रही है। महासचिव पूर्व के सभी रिकॉर्ड अपने घर ले गए, जिन्हें कई बार नोटिस देने के बाद भी अब तक जमा नहीं किया है।