{"_id":"67366000ba723d760609d1c4","slug":"competition-orgnised-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-117286-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हैंडबॉल प्रतियोगिता के चयनित छात्राओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हैंडबॉल प्रतियोगिता के चयनित छात्राओं का सम्मान
Fri, 15 Nov 2024 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जनता इंटर कॉलेज की चार छात्राओं का राष्ट्रीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। बृहस्पतिवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश अरोड़ा ने छात्राओं को सम्मानित किया।
बीते दिनों आयोजित प्रतियोगिता में जनता इंटर काॅलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इसमें सब जूनियर वर्ग में कक्षा आठ की सपना यादव का चयन छत्तीसगढ़, जूनियर वर्ग में ज्योति पांडेय, कक्षा आठ की माधुरी का चयन तेलंगाना और सीनियर वर्ग में कक्षा 11 की काजल का चयन लुधियाना में होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस दौरान प्रबंधक पवन अग्रवाल, अध्यक्ष ओम प्रकाश अरोरा, संजय आर्य, भुवन चंद्र डूंगरा कोटी, महेंद्र कुमार, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद