{"_id":"64e8fb4a09d4d4756e070374","slug":"community-change-for-love-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-2386-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जबरन धर्मांतरण कराकर शादी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जबरन धर्मांतरण कराकर शादी का आरोप
Sat, 26 Aug 2023 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निवासी एक युवती का पबजी खेलने के दौरान एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद युवक काशीपुर आया और युवती को बहला फुसलाकर साथ ले गया। आरोप है कि नशीला पदार्थ खिलाकर धर्मांतरण कराकर विवाह प्रमाणपत्र बनवा लिया और घर में कैद कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने लगा। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसकी बेटी का गाजियाबाद के मानसरोवर पार्क लालकुआं निवासी सौरभ सिंह से संपर्क हुआ। 24 अक्तूबर 2020 को सौरभ उसके घर आया और बेटी को बहला फुसलाकर गाजियाबाद ले गया। आरोपी ने नशे की हालत में धर्मांतरण कराकर विवाह प्रमाणपत्र बनवा लिया। उसकी बेटी को घर पर जबरन कैद भी किया गया।
आठ जून 2023 को मौका पाकर उसकी बेटी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस और उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थक हारकर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सौरभ सिंह, उसके पिता संजय कुमार सिंह, मां संगीता, भाई शुभम सिंह, विकास कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।