{"_id":"577ff7824f1c1b291e7f9e99","slug":"committees-formed-for-widening-nh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच चौड़ीकरण के लिए समितियों का गठन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच चौड़ीकरण के लिए समितियों का गठन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर से खटीमा के बीच बन रहे नेशनल हाईवे के निर्माण और चौड़ीकरण में आ रहीं कुछ परेशानियों पर अब डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव भी गंभीर हो गए हैं। उन्होंने अमर उजाला अभियान का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिले के सभी एसडीएम, एनएच के अधिकारी, जल निगम, पीडब्ल्यूडी, एसएलओ, दोनों एडीएम की देखरेख में बैठक ली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से एनएच के चौड़ीकरण में कई जगह खामियां, परेशानियां हैं उन्हें जल्द से जल्द खत्म किया जाएग। डीएम श्रीवास्तव ने अफसरों से दो टूक कहा कि एनएच चौड़ीकरण का कार्य शहर और जिले के विकास की पहचान है। इसमें हर अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से भी इसमें रुचि दिखानी होगी और काम के साथ-साथ परिणाम भी सामने दिखाई देने चाहिए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि सभी एसडीएम एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, एनएचएआई, गल्फार एचजी इन्फ्रा के अधिकारी और प्रोजेक्ट मैनेजर एक-दूसरे से तालमेल बनाकर कार्य करें ताकि सड़क चौड़ीकरण के कार्यों में गति आ सके। उन्होंने कहा कि भूमि या स्ट्रक्चर हटाने का मुआवजा शीघ्र दे दिया जाए ताकि कार्यों में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन
डीएम द्वारा सड़क चौड़ीकरण के कार्यों में तेजी लाने के लिए सभी एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई। कमेटी में एसडीएम अध्यक्ष एनएचएआई, एसएलओ, गल्फार, विद्युत, जल संस्थान एवं वन विभाग के अधिकारी प्रतिनिधि होंगे। अपने अपने क्षेत्रों में कमेटी विचार विमर्श कर त्वरित गति से चौड़ीकरण के कार्य कराएगी।
बैठक में एडीएम दीप्ति वैश्य, एडीएम नजूल रवनीत चीमा, एसएलओ डीपी सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, एपी वाजपेई, एचएस मर्तोलिया, अनिल शुक्ला, परियोजना निदेशक, एनएचएआईपी गावास्याने, एनएच के उपप्रबंधक अनुज कुमार, गल्फार के संतोष शर्मा, एपीके चौधरी, एचजी इन्फ्रा के जीएम आरबी सिंह समेत विद्युत, जल संस्थान, वन, लोनिवि सहित आदि विभागों के अधिकारी थे।
अब अगर कोई दुर्घटना हुई तो सीधे मुकदमा दर्ज
डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बैठक के दौरान एनएचएआई की परियोजना निदेशक को निर्देश दिए कि जो डाइवर्जन बनाए जा रहे हैं वह स्मूथ होने चाहिए ताकि कोई दुर्घटना न घटे। उन्होंने कहा कि एनएच द्वारा वर्ष 2014 से कार्य किया जा रहा है। कोई भी पुल बनकर तैयार नहीं हुआ है।
उन्होंने पुलों के कार्यों में भी तेजी लाने की बात कही। उन्होंने गौरीखेड़ा में एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटाकर कार्य कराने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि एसएलओ कार्यालय से भूमि अधिग्रहण या स्ट्रक्चर हटाने हेतु जो धनराशि दी जाती है
उसकी सूचना संबंधित एसडीएम को भी दी जाय। उन्होंने कहा कि धनराशि देने के बाद भी अभी कितने स्ट्रक्चर मौके पर खडे़ हैं, इसकी रिपोर्ट एसडीएम, एसएलओ संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि स्ट्रक्चर हटाने की कार्रवाई की जा सके।
जल निगम को पाइप शिफिटंग के निर्देश
डीएम ने जल निगम के अधिकारियों को पाइपलाइन शिफ्टिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम बरा में शीघ्र पेयजल लाइन शिफ्ट कर सड़क निर्माण कार्य शुरू करने को कहा। डीएम गुप्ता ने एसएलओ को निर्देश दिए कि जो लोग भूमि अधिग्रहण की मुआवजा राशि को नहीं ले रहे हैं, उनसे पुन: धनराशि लेने का आग्रह किया जाय अन्यथा नियमानुसार अगली कार्रवाई की जाए। सड़क चौड़ीकरण के कार्यों के लिए 50 पेड़ों का कटान होना है।
उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को ऊर्जा निगम के अधिकारियों से तालमेल बनाकर 30 जुलाई तक पेड़ों को काटने को कहा। डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि इंदिरा चौक की सड़क पर पैच वर्क कार्य कराने के साथ ही लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन सड़कों में गड्ढे हो गए हैं, उनको गड्ढामुक्त किया जाए।