{"_id":"67fab86f8ac9ffa2fb063274","slug":"commissioner-of-sugarcane-development-and-sugar-industry-removed-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-125641-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के आयुक्त को हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के आयुक्त को हटाया गया
Sun, 13 Apr 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। शासन ने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के आयुक्त को वर्तमान दायित्वों से अवमुक्त करने का आदेश जारी किया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से पदभार से कार्यमुक्त होने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि गन्ना विकास विभाग के कर्मचारी कई दिनों से आयुक्त के अनीतिपूर्ण व्यवहार को लेकर प्रदर्शन कर उन्हें हटाने की मांग कर रहे थे।
शासन ने आदेश जारी कर गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के आयुक्त चंद्र सिंह धर्मशक्तू को तत्काल प्रभाव से उन्हें वर्तमान पद से हटा दिया है। उनकी नई तैनाती को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं दिए हैं। बता दें कि प्रदेश के गन्ना विकास विभाग के कर्मचारी चंद्र सिंह धर्मशक्तू के अनीतिपूर्ण व्यवहार और कार्यप्रणाली को लेकर नाराज थे।
उत्तराखंड गन्ना पर्यवेक्षक संघ के सदस्यों ने आयुक्त को हटाने के लिए काशीपुर स्थित गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। संघ ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आयुक्त को हटाने की मांग भी की थी। शनिवार को शासन की ओर से आदेश पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से आयुक्त को वर्तमान पद से हटा दिया गया है। ब्यूरो