फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Commission formed to implement sub-classification in SC reservation in Uttarakhand too

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड में भी एससी आरक्षण में उप वर्गीकरण लागू करने को बने आयोग

Wed, 16 Apr 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 16 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Commission formed to implement sub-classification in SC reservation in Uttarakhand too
जसपुर। तेलंगाना में अनुसूचित जातियों के लिए तय आरक्षण में जातिगत वर्गीकरण लागू होने के बाद प्रदेश में भी इसे लागू किए जाने की मांग उठने लगी है। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एससी आरक्षण में उप वर्गीकरण के लिए आयोग का गठन करने की मांग की।
विज्ञापन


पूर्व विधायक डाॅ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बताया कि एक अगस्त 2024 को सर्वोच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक निर्णय देते हुए अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के उप वर्गीकरण की संवैधानिकता को बरकरार रखा था। ताकि इन समुदायों के ही अति पिछड़े लोगों को आरक्षण का लाभ मिल सके। इन जातियों में उप वर्गीकरण का अधिकार राज्यों को दिया है। इसी अधिकार का इस्तेमाल करते हुए बीते दिन तेलंगाना सरकार ने इसे अपने यहां लागू किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर तेलंगाना की तर्ज पर उत्तराखंड में भी लागू किए जाने के लिए आयोग का गठन करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने 25 अप्रैल 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें एक पत्र दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed