{"_id":"66f494cdc3e4c011b4098544","slug":"combine-drivers-body-found-lying-in-the-garden-khatima-news-c-236-1-ktm1001-105781-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बगीचे में पड़ा मिला कंबाइन चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बगीचे में पड़ा मिला कंबाइन चालक का शव
Thu, 26 Sep 2024 04:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। आम के बगीचे में मंगलवार शाम एक कंबाइन चालक का शव बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही बिसरा सुरक्षित रख लिया है।
ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। मृतक की शिनाख्त ग्राम मोहम्मदपुर भुडिया निवासी अनिल कुमार (35) पुत्र हरि नारायण के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि अनिल कंबाइन चालक था। मंगलवार को दोपहर के समय वह एक निजी फार्म से कंबाइन चला कर घर लौटा था। पत्नी से किसी काम से जाने की बात कहकर घर से गया था।
लोगों ने बताया कि अनिल को दोपहर के समय दो युवकों के साथ गांव में देखा गया था। देर शाम उसका शव गांव से दूर आम के बगीचे में पड़ा मिला। मृतक के एक हाथ में कटे का निशान मिला। वह पांच भाइयों में से चौथे नंबर का था। परिवार झोपड़ी में रहता है। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। दूसरे दिन बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। एसएसआई विनोद जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और बिसरा सुरक्षित रख दिया है। उन्होंने कहा कि मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।