फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Colonizer

एसआईटी के निशाने पर शहर के कई कॉलोनाइजर

Fri, 28 Apr 2017 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। Updated Fri, 28 Apr 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
Colonizer
कांशीराम कॉलोनी में बदहाल हैं व्यवस्‍थाएं।

रुद्रपुर। शहर की काशीपुर रोड स्थित पॉम ग्रीन कॉलोनी में लोगों को फर्जी तरीके से प्लॉट बेचकर करोड़ों रुपये के वारे-न्यारे करने के आरोपी बीआर राहुल की गिरफ्तारी करने और जेल भेजने के बाद अब एसआईटी के निशाने पर शहर के कई बड़े कॉलोनाइजर भी आ रहे हैं। सरकारी भूमि को अफसरों के साथ सांठगांठ कर लोगों को प्लॉट बेचने वाले भी टीम के रडार पर हैं।

विज्ञापन


बीआर राहुल की गिरफ्तारी के बाद अब कई लोग अन्य कॉलोनाइजरों की शिकायत लेकर एसएसपी के दरबार में फरियाद लेकर पहुंचने लगे हैं। फाजलपुर महरोला से लेकर, भूरारानी रोड, दिनेशपुर रोड, किच्छा रोड सहित गंगापुर रोड के मामले उठने लगे हैं। वहीं बीआर राहुल के साथ जिन और लोगों ने भी हेरफेरकर करोड़ों का खेल खेला है उन पर भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


फिलहाल स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम कॉलोनाइजरों की पूरी कुंडली खंगालने में जुट गई है। रुद्रपुर शहर में यूं तो 200 से अधिक कॉलोनियां जिला प्रशासन की पड़ताल में भी पूरी तरह से फर्जी पाई गई हैं, इनमें अधिकतर कॉलोनी बिना नक्शा पास कराए बनाई गई हैं, जिस पर डीएम ने तो संज्ञान नहीं लिया है, लेकिन लोगों के साथ धोखाधड़ी की बात सामने आने पर एसएसपी ने त्वरित कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो साल से जिले की पुलिस का बीआर राहुल को संरक्षण प्राप्त था और उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए कड़ी चुनौती बनी थी। अब पुलिस ने शिकंजा कसते हुए उसे मुंबई से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। अब शहर के सैकड़ों लोग जो कॉलोनाइजरों के हाथों ठगे गए थे, उनमें भी न्याय की उम्मीद जगने लगी है।


पुलिस सूत्रों का कहना है कि एसआईटी की जांच में पहले चरण में अभी शहर के उन लोगों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है जो बीआर राहुल के साथ जमीनों के धंधे से जुड़े रहे हैं। इसके बाद एसआईटी दूसरे चरण में शहर के उन कॉलोनाइजरों का भी ब्यौरा खंगालेगी जो पिछले लंबे समय से जमीनों का खेल धोखाधड़ी से लोगों को फंसाकर बेच रहे है। बीआर राहुल पर एसएसपी ऊधमसिंह नगर की ओर से की गई त्वरित कार्रवाई से कई कॉलोनाइजरों में भी अब खलबली मची है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed