फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   cold increased due to cold winds and frost in uttarakhand

Weather Alert: उत्तराखंड में शीतलहर से ठिठुरे लोग, धूप से मिली मामूली राहत; लगातार 23वें दिन भी उड़ान निरस्त

Sat, 20 Jan 2024 05:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 20 Jan 2024 05:05 PM IST
सार

उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। वहीं, तराई में शीतलहर का प्रकोप जारी है। यहां पाला गिरने के साथ ही गलन बढ़ने से लोग ठिठुरते रहे। कोहरे में कम दृश्यता के चलते लगातार 23वें दिन दिल्ली-पंतनगर और पंतनगर-जयपुर की हवाई सेवा निरस्त रही। 

विज्ञापन
cold increased due to cold winds and frost in uttarakhand
कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मौसम बदल रहा है। वहीं, तराई में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को भी धूप नहीं निकली। पाला गिरने के साथ ही गलन बढ़ने से लोग ठिठुरते रहे। कोहरे में कम दृश्यता के चलते लगातार 23वें दिन दिल्ली-पंतनगर और पंतनगर-जयपुर की हवाई सेवा निरस्त रही। इंडिगो प्रबंधन ने पूर्व में ही इसकी घोषणा कर टिकट बुकिंग बंद कर दी थी। 

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह सर्द हवाएं चलने के साथ ही पाला गिरने से ठंड में इजाफा हो गया। हाड़कंपाने वाली ठंड के चलते लोग जरूरी काम से घर से निकले। दिहाड़ी श्रमिकों के साथ ही राहगीर नगर की ओर से विभिन्न जगहों पर जलाए जा रहे अलाव को घेरकर ठंड से राहत पाते नजर आए। दिनभर धूप नहीं निकली और आसमान में बादल छाए रहे। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा और वाहन चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- उत्तराखंड में वाहनों की गति पर लगाम: 35 से ज्यादा स्पीड होने पर कटेगा चालान, परिवहन विभाग ने लिया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


तराई का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शनिवार को सुबह शाम हल्का कोहरा होने के साथ ही बादल छाए रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed