फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   coffee machine blast many injured, panic 

कॉफी मशीन में विस्फोट से कई घायल, मची अफरातफरी 

Sun, 05 Jun 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 05 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
coffee machine blast many injured, panic 
विस्फोट के बाद कॉफी मशीन - फोटो : अमर उजाला

एक होटल में पार्टी के दौरान कॉफी मशीन में विस्फोट होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। विस्फोट से कॉफी मशीन के परखच्चे उड़ गए। धमाके की दूर-दूर तक आवाज सुनाई दी। होटल के शीशे टूट कर बिखर गए। 

विज्ञापन


विस्फोट की आवाज से महिलाओं और बच्चों में चीख पुकार, अफरातफरी मच गई। कॉफी बना रहा युवक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही सीओ जीसी टम्टा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जिस हाल में विस्फोट हुआ था, उसे सील करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात रुद्रपुर मार्ग स्थित होटल गौतमी हाईट्स में कुश अग्रवाल पुत्र विनोद अग्रवाल की सगाई की पार्टी थी। विनोद अग्रवाल अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और चाचा डॉ. एसके अग्रवाल काशीपुर के डाक्टर और दूसरे चाचा पूर्व जिला जज पीके अग्रवाल थे। पार्टी में इनके अलावा सर्वेश, राजीव अग्रवाल, खिलेंद्र चौधरी, शोभित गुड़िया सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम बड़े हाल में चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के एक कोने में कॉफी मशीन लगी थी। लगभग बीस फीट की दूरी पर कुर्सियां लगी थी। उन पर बैठकर लोग कॉफी-चाय पी रहे थे। तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। कॉफी मशीन के परखच्चे हवा में उड़ गए गर्म पानी की बौछारें व मशीन के टुकड़े लोगों को लगे। धमाके के साथ ही हाल की खिड़कियों के शीशे टूट कर बिखर गए। 

छत में लगी पीओपी में काफी बड़ा होल हो गया। महिलाओं बच्चों की चीख पुकार मच गई। अफरा तफरी साथ लोग हाल से बाहर भागने लगे। किसी की समझ में नही आ रहा था कि क्या हुआ। बाद में पता चला कि कॉफी बनाने वाली मशीन में विस्फोट हुआ है। लोग कॉफी मशीन के टुकड़े लगने से घायल हुए है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायलों में बच्चे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 घायलों को अलग -अलग अस्पतालों में इलाज के लिए ले गए। फर्स में खून के धब्बों से लग रहा था कि कई लोगों को चोटें आई है। लेकिन लोग बताना नहीं चाहते है। इलाज के बाद घायल सीधे अपने घर चले गए। एक मात्र कॉफी मशीन पर काम कर रहा दिहाड़ी मजदूर विनोद ही चामुंडा अस्पताल मे भर्ती है। उसको खुली चोट नहीं है। वह सीने में दर्द की शिकायत बता रहा है। डॉ. योगेश ने बताया कि उनके यहां केवल संदीप अग्रवाल व पूनम ने पट्टी कराई है, उन्हें अधिक चोटें नहीं थी। इलाज के बाद दोनो घर चले गए। यही वजह है कि कुल कितने घायल हुए हैं इसकी जानकारी किसी को नही है।


मशीन में टेक्निकल फॉल्ट आया होगा
कैंटीन सुपरवाइजर हरि सिंह ने बताया कि कॉफी मशीन ठीक काम कर रही थी। शायद स्टीम वाल्व में कोई टेक्निकल फाल्ट आ गया होगा। जिससे स्टीम बाहर नहीं निकली और मशीन फट गई।

डेड घंटे बाद पहुंचे एसओ
घटनास्थल से आईटीआई थाना दो सौ मीटर दूर है। लेकिन एसओ धर्मवीर सोलंकी तकरीबन डेढ़ घंटे बाद पहुंचे। तब तक स्थिति शांत हो गई थी। लोगों ने बताया कि फोन करने के बावजूद 108 नही पहुंची।

हाल को सील किया
मौके पर पहुंची सीओ जीसी टम्टा ने घटनास्थल की जांच की। और हाल को सील कर फारेंसिक जांच व विस्फोट के कारणों की बारीकी से जांच करने का आदेश दिया। सीओ के आदेश पर हाल सील किया गया।


होटल की इमारत भी हिल गई थी
घटना के बाद डरे सहमे लोगों नेे बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि होटल की इमारत हिल गयी थी। विस्फोट किस चीज से हुआ पहले लोग समझ नहीं पाए। जब लोगों ने कॉफी मशीन के परखच्चे देखा तब पता चला कि काफी मशीन में विस्फोट हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed