फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   COB river water is polluted Ganges

ढेला नदी का पानी गंगा को कर रहा प्रदूषित

Sat, 16 May 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)।
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)। Updated Sat, 16 May 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
COB river water is polluted Ganges
हमारे धर्म, कर्म संस्कारों में रची बसी गंगा को निर्मल करने की न जाने कितनी बार योजनाएं बनी, अरबों रुपए खर्च हो गए, लेकिन गंगा मैली की मैली है। जब तक गंगा में शहरों, कस्बों का सीवर, कारखानों का प्रदूषित पानी मिलता रहेगा तब तक गंगा कोनिर्मल बनाने के दावे जनता को भ्रम में रखना है। काशीपुर शहर का सीवर ढेला नदी से रामगंगा में मिलता है। जो आगे जाकर गंगा में मिलकर निर्मल गंगा योजनाओं को ठेंगा दिखा रही है।
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री रहते नारायण दत्त तिवारी ने लगभग 40 साल पहले शहर में सीवर लाइन बिछवाई थी। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा था। इसी दौरान तिवारी सरकार हट गई। बाद में सीवर को सीधे ढेला नदी में छोड़ा जाने लगा। तिवारी के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री काल में फिर सीवर ट्रीटमेंट लगाने का काम शुरू किया गया था, जोउनके कार्यकाल तक पूरा नहीं हो सका। फिर बाद की सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब भी सीवर सीधे ढेला नदी छोड़ा जाता है। यही ढेला आगे जाकर रामगंगा में मिल जाती है। रामगंगा आगे चल कर गंगा में समा जाती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed