{"_id":"596e55c44f1c1b6b168b45c6","slug":"cm-workers-gathering-in-crowded-gathering","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के कार्यकर्ता मिलन समारोह मे उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के कार्यकर्ता मिलन समारोह मे उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खटीमा में सीएम रावत का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज में बहुउद्देशीय सभागार बनाने और चकरपुर वन चेतना मैदान में खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की। विधायक की मांग पर नवनिर्मित अस्पताल को शीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सीएम रावत मंगलवार शाम ब्लॉक दफ्तर के पीछे व्यवसायी राजीव अग्रवाल के आवासीय परिसर में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरकार की चार माह की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उन्हें इस बीच कड़े कदम उठाने पड़े हैं। अनियमितताओं पर छह पीसीएस अधिकारियों को संस्पेंड किया गया, जिनमें दो अभी जेल में हैं। कहा कि भूमि अधिग्रहण करने के नाम पर किसानों की जेबों पर डाका पड़ा था।
विज्ञापन
भ्रष्ट अधिकारियों ने किसानों को एक करोड़ के बजाय 60 लाख दिए। सीएम ने विश्वास दिलाया कि विकास कार्य आम जनता, कार्यकर्ता और विधायक की भावनाओं के अनुसार कराए जाएंगे। विरासत में मिली आर्थिक तंगी से निपटने के बाद भाजपा सरकार धीरे-धीरे विकास कार्य संपन्न कराने लगी है। कहा कि पूर्व की तुलना में भाजपा सरकार खनन क्षेत्र में अब साढे़ छह करोड़ का अधिक राजस्व ले रही है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट मुंबई के प्रयास से प्रदेश के छह जिलो में कैंसर इंस्टीट्यूट खोले जाएंगे। कैंसर पीड़ित अब दिल्ली-मुंबई के बजाय अपने प्रदेश में उपचार करा सकेंगे। पर्यटन प्रदेश को सौंदर्य प्रसाधन विश्वविद्यालय बनाने की योजना है। वर्ग चार व नजूल की भूमि फ्रीहोल्ड करने का निर्णय लिया है। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने महाविद्यालय से सभागार स्टेडियम सरकारी अस्पताल के हस्तांतरण की मांग की।
सीएम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिपंअ इश्वरी प्रसाद गंगवार, विधायक पूरन फर्त्यालय, कैलाश गहतोड़ी हिमांशु बिष्ट ने समस्याएं गिनाई। अध्यक्षता संतोष अग्रवाल व संचालन अमित पांडे ने किया।
इस अवसर पर नंदन सिंह खड़ायत, दीपा बिष्ट, राजपाल सिंह, राजवीर सिंह, रमेश जोशी, भैरवदत्त पांडे, हरीश जोशी, जगदीश पांडे, भुवन जोशी, सतीश भट्ट, वरूण अग्रवाल, विश्वजीत मित्तल, दीपक तिवारी, अजय मौर्य, बल्देव सिंह बिल्ला, सतीश गोयल, संदीप राणा, सावित्री कन्याल, घाना भंडारी, गीता धामी, स्वाति अग्रवाल, गोपाल दत्त गोस्वामी आदि मौजूद थे।