फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM will come Kashipur Today

Udham Singh Nagar News: आज काशीपुर आएंगे सीएम

Sat, 22 Jul 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 22 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
CM will come Kashipur Today
काशीपुर में पत्रकार वार्ता करते भाजपाई। संवाद
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को नगर निगम में सीएम और पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवंटन पत्र सौंपेंगे। साथ ही लगभग 30 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को नगर निगम सभागार में कार्यक्रम को लेकर मेयर ऊषा चौधरी, नगर आयुक्त विवेक राय और भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 796 लोगों को आवंटन पत्र सौपेंगे। मेयर ने बताया मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सीएम गोबर से कंडे बनाने वाली मशीन का शुभारंभ भी करेंगे। इससे पहले सीएम कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। चैंबर के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक बसंल ने एक होटल सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि सीएम के आगमन से उद्योगपतियों में उत्साह है।
विज्ञापन

स्वागत की तैयारी दुकानदारों को पड़ी भारी
काशीपुर। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर निगम परिसर में की जा रही तैयारी से निगम परिसर के अंदर दुकानदारों को भारी पड़ गई। कार्य में लोगों की आवाजाही से व्यवधान न हो निगम परिसर के दोनों गेट बंद कर दिए गए। निगम परिसर में सिर्फ अधिकारियों-कर्मचारियों व प्रमुख भाजपाइयों को जाने दिया जा रहा था। जिसके कारण दुकानदारों की दुकानदारी ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed