फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM sir! Get my health checked in a high level mental hospital

Udham Singh Nagar News: सीएम साहब! किसी उच्च स्तरीय मानसिक चिकित्सालय में कराएं मेरा स्वास्थ्य परीक्षण

Sat, 11 May 2024 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 11 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
CM sir! Get my health checked in a high level mental hospital
रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के मानसिक बीमारी के बयान को किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ भुला नहीं पा रहे हैं। बेहड़ ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलकर शुक्ला के बयान पर नाराजगी जताई। वह सीएम से बोले, मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ा है या नहीं, इसके लिए उच्च स्तरीय मानसिक चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर जनता के सामने सच लाया जाए। इस बयान से उनको मानसिक कष्ट पहुंचा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बेहड़ ने देहरादून में मुख्यमंत्री धामी से अपनी विधानसभा के विकास की योजनाओं को लेकर मुलाकात की। उन्होंने पूर्व विधायक शुक्ला के बयान पर भी चर्चा की। बेहड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान शुक्ला ने नजीमाबाद गांव में उनका मानसिक संतुलन खराब बताते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। शुक्ला ने कहा था कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। उनका दिल्ली के एम्स या आगरा में चेकअप कराया जाए। आंखें भी खराब हो गई हैं, जिनकी जांच कराई जाए। कहा कि इस तरह की अभद्र भाषा आपकी पार्टी के नेता ने एक नहीं, बल्कि अनेक सभाओं व सोशल मीडिया में कही। फिलहाल, पूर्व विधायक शुक्ला की गलत बयानबाजी को किच्छा विधायक बेहड़ ने आड़े हाथ लेकर मामले को सीएम दरबार तक में उठा दिया। अब देखना ये है कि यह मामला यहीं तक सीमित रहता है या फिर सीएम की ओर से इस पर एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन


नजीमाबाद में सीएचसी बनाने को भूमि उपलब्ध कराने की मांग
रुद्रपुर। किच्छा विधायक बेहड़ ने मुख्यमंत्री धामी को दिए पत्र में नजीमाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत किच्छा में कम्युनिटी हॉल व फायर ब्रिगेड स्टेशन, पंतनगर की आंतरिक सड़क के शीघ्र निर्माण, लेफ्ट पाहा नहर की कवरिंग का कार्य समय पर पूरा कराने, बंडिया व पुरानी गल्ला में नदी पार करने के लिए दो पुलों का शीघ्र निर्माण की मांग की। सीएम ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं को शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed