फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Pushkar Singh Dhami inaugurated the programs of the second day of Uttarayani Kautik in khatima

Uttarakhand News: उत्तरायणी कौतिक से मेरा भावनात्मक जुड़ाव : सीएम धामी

Fri, 10 Jan 2025 05:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 10 Jan 2025 05:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को टीडीसी मैदान में कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच की ओर से आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले के दूसरे के कार्यक्रमों का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami inaugurated the programs of the second day of Uttarayani Kautik in khatima
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को टीडीसी मैदान में कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच की ओर से आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले के दूसरे के कार्यक्रमों का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने खटीमा वासियों को उत्तरायणी, मकर संक्रांति, घुघुतिया त्यौहार व लोहड़ी पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि सीएम धामी ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तरायणी मेले में सभी के बीच आकर अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है। सीएम ने कहा कि इस मेले से उनका भावनात्मक जुड़ाव भी है, जब वह यहां आते हैं तो ऐसा लगता है जैसे अपने परिवार के बीच हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस उत्तरायणी मेले में जहां एक ओर सांस्कृतिक नृत्य और गायन के माध्यम से उत्तराखंड की लोक कलाओं व पारंपरिक गीतों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मेले के शुभारंभ पर निकलने वाली भव्य झांकियों से सजी रंग यात्रा में देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलती है। इस मेले में हैंडीक्राफ्ट और कुटीर उद्योगों के विभिन्न उत्पादों की बिक्री के लिए मंच प्रदान कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने का प्रयास भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे भारत में विकास भी और विरासत भी के उद्घोष के साथ जहां एक ओर अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर काशी में विशाल विश्वनाथ कॉरीडोर, उज्जैन में महाकाल लोक व अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य व दिव्य मंदिर का निर्माण करवाकर देश में सांस्कृतिक पुनर्जागरण की नींव रखी जा रही है।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि आज केदारनाथ धाम व श्री बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण के साथ ही मानसखंड में स्थित कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों के पुनरुत्थान व सौंदर्गीकरण के लिए करोड़ों की लागत से परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर के निर्माण पर भी तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पलायन जैसी बड़ी समस्या के समाधान के लिए विशेष औद्योगिक नीतियाँ बनाकर उत्तराखंड में निवेश बढ़ाने व रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून लागू करने के साथ-साथ लैंड जिहाद और थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकता के विरद्ध भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की है। प्रदेश में ज़मीनें खरीदने वाले बाहरी लोगों की गहनता से जांच की जा रही है। वहां पर डॉ. अनिल कपूर डब्बू, रमेश चंद्र जोशी, किशन सिंह किन्ना, नंदन सिंह खडायत, भुवन भट्ट, ठाकुर सिंह खाती आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed