उत्तराखंड: लोहियाहेड में मुख्यमंत्री धामी ने खाई टिक्की, सीएम ने लोकल फॉर वोकल को दिया बढ़ावा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए लोहियाहेड में पैदल जाकर रवि स्टॉल से टिक्की खाई। इस सादगी भरे कदम ने स्थानीय लोगों को प्रभावित किया और छोटे व्यवसायियों को प्रोत्साहन का मजबूत संदेश दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकल फॉर वोकल अभियान को धरातल पर बढ़ावा देते हुए एक अनूठी पहल की। मुख्यमंत्री लोहियाहेड में पैदल चलकर आम जनता के बीच पहुंचे और वहां रवि स्टॉल पर रुककर टिक्की खाई। उनकी इस सादगी ने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया और छोटे व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने का एक मजबूत संदेश दिया।
टिक्की का स्वाद लेने के साथ ही मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बेहद आत्मीय माहौल में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों और छोटे व्यवसायियों को बढ़ावा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोकल फॉर वोकल केवल एक नारा नहीं बल्कि हमारे राज्य और देश की आत्मनिर्भरता का प्रमुख स्तंभ है। जब हम स्थानीय दुकानों और उत्पादों को अपनाएंगे ,तभी हमारे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्वरोजगार को सीधी प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री को पैदल चलकर आते देख स्थानीय लोगों और व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों और दुकानदारों ने मुख्यमंत्री के इस सहज व्यवहार और स्थानीय व्यवसायों के प्रति उनके इस समर्थन की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पैदल चलकर लोहियाहेड पहुंचकर दिवंगत दीवान सिंह धामी व दिवंगत पुष्पा देवी के शोकाकुल परिजनों से मिले। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने शोकाकुल परिवार को हर संभव सहायता और सहयोग देने का आश्वासन दिया।