Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM participated in Holi Milan program, extended greetings on the occasion

Udham Singh Nagar News: होली मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल सीएम, पर्व की बधाई दी

Sun, 01 Mar 2026 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 01 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
CM participated in Holi Milan program, extended greetings on the occasion
खटीमा/झनकट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देवरी स्थित एक स्कूल में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। लोगों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीएम ने पारंपरिक कुमाऊंनी होली गायन कर जनसमूह के साथ होली खेली। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ होली खेल कर सभी को पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का त्योहार अपनों के बिना अधूरा है। उन्होंने कहा कि खटीमा मेरा घर है। बुजुर्ग सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद देते हैं तो बहुत प्रसन्नता होती है। उन्होंने कहा कि होली समारोह जैसे आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को संजोने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है। यहां सभी धर्मों, समुदायों के लोग प्यार व एकजुटता से रहते हैं। सभी त्योहारों को मिलजुल कर मनाते हैं। वहां जिपं अध्यक्षा अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, अमित कुमार पांडे, डॉ. नवीन भट्ठ, जीवन धामी, रीता कफलिया, नंदन सिंह खड़ायत, सतीश भट्ट, डॉ. नवीन भट्ट, जीवन धामी, बबीता चंद, माया जोशी, सचिन रस्तोगी, शेर सिंह सामत, गंभीर सिंह धामी, दान सिंह रावत, किशन ज्याला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम धामी ने अपने निजी आवास पर खेली होली

संवाद न्यूज एजेंसीखटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्थित निजी आवास नगला तराई में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ होली उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने सपरिवार होल्यारों का स्वागत व अभिनन्दन करते हुए प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को अबीर-गुलाल लगाया।
होली समारोह में विभिन्न समुदायों की महिलाओं ने कुमाऊंनी, थारू व बंगाली लोक परंपराओं पर आधारित होली गीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। मुख्यमंत्री धामी भी होल्यारों के साथ झूमते नजर आए।


समारोह में स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की व पारंपरिक व्यंजनों, विशेषकर गुजिया का आनंद लेते हुए आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। वहां मुख्यमंत्री की माता बिशना देवी, जिपं अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, फरजाना बेगम, अमित कुमार पांडे, नंदन सिंह खड़ायत, गंभीर सिंह धामी आदि थे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed