फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM In Khatima

500 करोड़ के घोषित विकास कार्यों को अविलंब पूरा करें : सीएम

Fri, 07 Apr 2023 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 07 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
CM In Khatima
तराई बीज निगम मैदान में रनिंग ट्रैक के लिए चार करोड़ से अधिक मंजूर
विज्ञापन

जी-20 के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर जिला प्रशासन को दी बधाई
सीएम धामी ने चंपावत और खटीमा के लोगों की सुनी समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं के लिए 4 करोड़ 11 लाख रुपये रनिंग ट्रैक के लिए स्वीकृत किए गए है। नानकमत्ता नगर पंचायत कार्यालय के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये का बजट अवमुक्त हुआ है। इसका जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा। सीएम धामी ने इससे पूर्व यहां मौजूद अधिकारियों से 500 करोड़ से अधिक के स्वीकृत विकास कार्योंं की जानकारी ली। सीएम धामी ने ग्राम दियां में चार करोड़ से अधिक की लागत से निर्माणाधीन गोशाला की प्रगति रिपोर्ट मांगी। सीएम धामी ने जी-20 के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर जिला प्रशासन को बधाई दी।
मुख्यमंत्री धामी दोपहर बाद लोहियाहेड स्थित हैलीपेड पर उतरे थे। यहां मौजूद रमेश जोशी रामू, नवीन बोरा, भास्कर जोशी, नंदन सिंह खड़ायत, नवीन कन्याल, राम सिंह जेठी, अशोक बत्रा, दान सिंह राणा से क्षेत्र की जानकारी ली। बाद में कार से लोहियाहेड स्थित विश्राम गृह पहुंचे। जहां चंपावत सहित खटीमा के पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन से मिले उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

पत्रकारों से रूबरू हुए सीएम धामी ने कहा कि खटीमा व उससे लगे क्षेत्र के खिलाड़ियों की सुविधा के लिए कंजाबाग रोड तिराहे के समीप तराई बीज विकास निगम के मैदान में 4.11 करोड़ की लागत से रनिंग ट्रैक बनाए जा रहे है। नानकमत्ता में सवा करोड़ की लागत से नगर पंचायत के कार्यालय का निर्माण होगा। उन्होंने सीएसडी कैंटीन, गोशाला, एकलव्य और केंद्रीय विद्यालयों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कांग्रेस नेता अरुण सक्सेना भाजपा में शामिल
खटीमा। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण सक्सेना सीएम के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। सीएम धामी ने फूलमाला पहनाकर उनका, विकास अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, कमर सिद्दीकी, अनिल कुमार, गौरव गुंबर, बन्ने मियां, सन्नी रस्तोगी, संजय रस्तोगी आदि का स्वागत किया।
इनसेट
रंगदारी मामले का जल्द करें खुलासा
खटीमा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राइस मिल स्वामी देवेंद्र जुनेजा राजू से रंगदारी के मामले में एसएसपी मंजूनाथ टीसी को तलब किया। उन्होंने मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने कहा कि इस प्रकरण से व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे है। व्यापारियों को सीएम धामी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
इनसेट
सहकारी समिति के चुनाव समय से कराने की मांग
खटीमा। राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत ने सीएम धामी से सहकारी समितियों के चुनाव समय पर कराने की मांग की। वहां कोऑपरेटिव बैंक ऊधम सिंह नगर चेयरमैन योगेंद्र रावत, मनोज सामंत आदि थे।


ये रहे मौजूद
- रूद्रपुर विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा, सावित्री कन्याल, जानकी गोस्वामी, विमला मुडेला, अंजू सिंह, गौरव सोनकर, सतीश गोयल, नरेंद्र बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, सतीश भट्ट, विक्रम भाट, शशांक बिष्ट, जीवन धामी, महेंद्र ठाकुर, तरूण ठाकुर, कामिल खान, भवानी भंडारी, किशन चंद कुक्कू, मनोज वाधवा, अजय सिंह अज्जू, संजय पिलख्वाल, तारिक मलिक, प्रदेश ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष भाष्कर संभल, दान सिंह, हिमांशु बिष्ट, संतोष अग्रवाल, अमित पांडे, अजय मौर्य, रमेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed