{"_id":"69cbad43a76099d9e104c490","slug":"cm-dhami-said-in-khatima-that-there-is-no-need-to-panic-for-lpg-gas-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khatima: सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, बोले- एलपीजी गैस के लिए पैनिक होने की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khatima: सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, बोले- एलपीजी गैस के लिए पैनिक होने की जरूरत नहीं
Tue, 31 Mar 2026 04:47 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 31 Mar 2026 04:47 PM IST
सार
खटीमा भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने एलपीजी गैस के लिए लोगों से पैनिक न होने की अपील करते हुए पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी दी।
विज्ञापन
खटीमा में लोगों की समस्याएं सुनते सीएम पुष्कर धामी।
- फोटो : स्रोत: सूचना विभाग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा भ्रमण के दौरान लोहियाहेड स्थित हैलीपेड और कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि एलपीजी गैस के लिए पैनिक होने की जरूरत नहीं है।उन्होंने अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, इसलिए जनता को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा की यदि कोई एलपीजी गैस की कालाबाजारी करता है ,तो जनता इसकी शिकायत तत्काल डीएम से करे। उन्होंने डीएम नितिन सिंह भदौरिया को निर्देश दिए कि एलपीजी गैस की काला बाजारी किसी भी दशा में न हो। वहां
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, पालिकाध्यक्ष चंद्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, मोहिनी पोखरिया, नंदन खड़ायत, डॉ. प्रेम सिंह राणा, अमित पांडेय, प्रमोद मित्तल, भवानी भंडारी, रंदीप पोखरिया, भुवन जोशी, किशोर जोशी, नवीन बोरा, हिमांशु बिष्ट, एसएसपी अजय गणपति, एएसपी डॉ उत्तम नेगी, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम तुषार सैनी आदि थे।
विज्ञापन