Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Dhami inaugurated a dharamshala built at a cost of 54 lakhs.

Udham Singh Nagar News: सीएम धामी ने किया 54 लाख से बनी धर्मशाला का उद्घाटन

Tue, 17 Nov 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 17 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
CM Dhami inaugurated a dharamshala built at a cost of 54 lakhs.
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई, बीसबीघा मार्ग स्थित मां पूर्णागिरि माता मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भागीदारी की। उन्होंने दो करोड़ 54 लाख रुपये से मंदिर में बने धर्मशाला और हाईटेक शौचालय का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, दान सिंह धामी, देवेंद्र मेहरा, दीपक थापा, मनोहर थापा, जगमोहन धामी, होशियार बेलाल, राहुल शर्मा, हरीश चंद्र भट्ट, बसंत बल्लभ भट्ट, बलवंत खाती, प्रकाश भंडारी, नरेंद्र खोलिया, पूरन कापड़ी आदि थे।
विज्ञापन

समस्याएं सुनकर दिए तत्काल समाधान के निर्देश
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को लोहियाहेड हेलीपैड और कालापुल स्थित अपने निजी आवास पर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। अधिकारियों को उनका प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम धामी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही हैै जहां प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान अहम है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने को कहा। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, रणजीत नामधारी, सतीश भट्ट, रंदीप पोखरिया, नवीन बोरा, अमित पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed