फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cm Dhami in Kashipur

पहले दब्बू, पिछलग्गू देश अब दुनिया को दिशा देने वाला भारत: धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Cm Dhami in Kashipur
काशीपुर द्रोणसागर में दीप प्रज्वलित करते सीएम पुष्कर सिंह धामी । संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दीपोत्सव के मौके पर हमें संकल्प लेना होगा कि जो राम राज्य का सपना था उसकी स्थापना के लिए हम सभी आगे बढ़ेंगे। वर्ष 2014 से पहले भारत की पहचान दब्बू और पिछलग्गू थी। आज का भारत दुनिया को दिशा देने वाला समर्थ और शक्तिशाली भारत बन गया है।
विज्ञापन

हिंदु राष्ट्र शक्ति संस्था की ओर से द्रोणासागर में आयोजित द्वितीय दीपोत्सव में एक दीया मेरा भी प्रभु को समर्पित कार्यक्रम को सीएम धामी ने संबोधित किया। वहां हुई सभा में उन्होंनेे कहा कि जब से उन्होंने बोलना शुरू किया, कुर्सी पर जितने भी लोग बैठे हैं उनमें से एक भी उठा नहीं। इस बात से यह साबित होता है कि आप सभी राम भक्त के साथ ही राष्ट्रभक्त भी हैं।
विज्ञापन

धामी ने तीर्थाटन के लिए जाने वाले लोगों से अनुरोध किया कि अपने खर्च का सिर्फ पांच प्रतिशत खर्च भारत के उन लोगों के लिए करें जो उन स्थानों पर स्थानीय उत्पाद बनाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि आचार्य द्रोण के इस स्थल को संवारने के लिए मुझसे कहा गया है। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा से भी बात हुई। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ अड़चनें हैं। इन अड़चनों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। सरकार का प्रयास होगा कि हर समस्या का समाधान हो और हर स्थान बहुत अच्छा बने और प्रत्येक वर्ष यहां दीपोत्सव का आयोजन किया जाए। हम सब इस स्थान को बेहतर और श्रेष्ठ उत्तराखंड बनाने का संकल्प लें।
जय श्रीराम से शुरू और जय श्रीराम पर खत्म हुआ भाषण
काशीपुर। सीएम धामी ने अपने भाषण की शुरुआत जय श्रीराम के नारे से और अंत तक उनके भाषण में भगवान श्रीराम ही छाए रहे। भाषण समाप्त करने पर भी उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाए। सीएम के जयकारे के बाद पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। सीएम ने कहा काशीपुर के अधिकतर जनप्रतिनिधियों को वह व्यक्तिगत रूप से जानते हैं।
उन्होंने कहा कि धनतेरस के मौके पर इस शानदार दीपोत्सव कार्यक्रम का यहां आयोजन हुआ है। कहा कि भगवान राम का पूरा जीवन हमारे लिए जीवन दर्शन का काम करता है। अगर हम भगवान राम को अपना आदर्श मानकर काम करें तो मैं समझता हूं कि हमारे जीवन में आने वाली सभी समस्याओं का निदान आसानी से हो जाएगा।
दस लक्षण स्वर्ग का मार्ग प्रशस्त करते हैं : धामी
काशीपुर। सीएम ने एक श्लोक: सत्यं रूपं श्रुतं विद्या कौल्यं शीलं बलं धनं। शोर्यं च चित्रभाष्यं च दशेमे स्वर्ग योनय: का उच्चारण करते हुए उसका अर्थ समझाया। कहा कि यह दस लक्षण ऐसे लक्षण हैं जो स्वर्ग का मार्ग प्रशस्त करते हैं। यह सभी गुण भगवान श्रीराम के ज्ञान को प्रतिबिंबित भी करते हैं। जिस व्यक्ति में यह दस गुण होते हैं वह कहीं ने कहीं भगवान राम की तरह ही चलने वाला व्यक्ति होता है।
तब भगवान राम को टेंट में देख मन उदास हुआ था : धामी
काशीपुर। सीएम धामी ने अपने अयोध्या जाने का किस्सा सुनाते हुए कहा कि वर्ष 1999 में वह अयोध्या गए थे। उन्होंने वहां देखा कि भगवान रामलला टेंट के नीचे विराजमान थे। इससे मन में उदासी सी आ गई। हम हर बार कहते थे कि राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुझे आपके सामने कहते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भगवान राम का मंदिर बन रहा है। यह मंदिर दिव्य और भव्य है।
उन्होंने कहा कि पहले हेमकुंड साहब पहुंचना बहुत कठिन हो जाता था। पिछले साल पीएम मोदी केदारनाथ आए थे। उन्होंने बाबा केदारनाथ की भूमि से कहा था कि आने वाले सालों में केदारनाथ की यात्रा सरल और सुगम होगी। दूसरी ओर उन्होंने कहा था कि हेमकुंड साहब जाने वाले यात्री भी आसानी से यात्रा कर पाएंगे।
पीएम ने शुक्रवार को गौरीकुंड से केदारनाथ और गोविंदघाट से हेमकुंड साहब तक रोप वे का शिलान्यास कर दिया। इस दौरान वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा नेता दीपक बाली, मुकेश कुमार, मेयर उषा चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार आदि रहे।
द्रोणासागर में जलाए गए 51 हजार दीप
काशीपुर। हिंदू राष्ट्र शक्ति संस्था की ओर से शनिवार शाम द्रोणासागर में द्वितीय भव्य दीपोत्सव 2022 एक दीया मेरा भी प्रभु को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएम पुष्कर धामी ने पानी में दीप प्रवाहित करके इसका शुभारंभ किया। उन्होंने स्वस्ति वाचन के साथ भगवान श्री राम, माता सीता, भगवान लक्ष्मण का तिलक किया। इस दौरान द्रोणासागर परिसर में कुल 51,000 दीपों की शृंखला प्रज्ज्वलित की गई।
सीएम ने की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
काशीपुर। सीएम धामी ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर प्रदेशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है। सीएम ने महिलाओं को भैयादूज के पावन पर्व की बधाई दी।
उत्तराखंड के लिए 16-16 घंटे जुटे रहते हैं सीएम : गहतोड़ी
काशीपुर। मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और भाजपा नेता दीपक बाली ने भी सभा को संबोधित किया। गहतोड़ी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री आज हमारे बीच आए हैं। सीएम प्रदेश की उन्नति के लिए 16-16 घंटे काम करते हैं।

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि काशीपुर से मुख्यमंत्री का खास लगाव है। धामी काशीपुरवासियों के लिए सीएम कम परिवार के सदस्य ज्यादा हैं। भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा कि यह सौभाग्य पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री द्रोणासागर में आया है। बाली ने सीएम धामी को मांगपत्र भी दिया। उन्होंने मंच से सीएम से आग्रह किया कि वह द्रोणासागर के लिए कोई योजना बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed