फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cleansing the city to take a shovel DM-captain

शहर को सफाई का संदेश देने के लिए डीएम-कप्तान ने खुद उठाए बेलचे 

Sat, 13 Aug 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 13 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
 Cleansing the city to take a shovel DM-captain
एसएसपी डीएम - फोटो : अमर उजाला

शहरवासियों को साफ-सफाई का संदेश देने के लिए डीएम और पुलिस कप्तान ने खुद बेलचे उठा लिए। शुक्रवार सुबह सात बजे से सवा नौ बजे तक गली मोहल्लों में जाकर डीएम और कप्तान ने खुद सड़कों पर गंदगी साफ की। यह देख लोग हैरान रह गए। जब पुलिस कप्तान और डीएम गंदगी के ढेर पर खुद ही बेलचे चलाकर गंदगी उठाने लगे तो आसपास के लोगों को शर्म आ गई और वह अफसरों के इस अभियान में कूद पड़े। 

विज्ञापन


वहीं एडीएम नजूल रवनीत चीमा और एडीएम वित्त दीप्ति वैश्य ने नालियों की गंदगी उठाई। महिला अधिकारियों को सफाई के प्रति गंभीर देख लोग भी एक दूसरे के साथ सफाई में जुट गए। पूरे नगर निगम क्षेत्र में जिले के तमाम आला अधिकारियों ने शुक्रवार को कई टनों गंदगी साफ करते लिए शहर को सफाई के प्रति हमेशा सजग और जागरूक रहने का संदेश दिया।   
विज्ञापन


 प्रभारी डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव और एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले, एडीएम रवनीत चीमा सहित जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी 15 अगस्त के मद्देनजर शहर को साफ करने का संदेश देते हुए सफाई अभियान में खुद जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में ट्रांजिट कैंप, आवास-विकास और रम्पुरा वार्ड में स्वयं साफ-सफाई की। डीएम ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए हमारे आसपास साफ-सफाई होना जरूरी है। शहर वासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। 

उन्होंने संदेश दिया कि शहर हमारा है, अपने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए हम सबको आगे आना होगा। निश्चित स्थान पर कूड़ा डालना हमारी जिम्मेदारी है। एसएसपी ताकवाले ने शहरवासियों से अपील की कि वह अपने आसपास कूड़ा न फैलाएं यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के कूड़े को चिन्हित स्थान पर डालें तो गंदगी नहीं होगी।

वहीं एडीएम नजूल रवनीत चीमा का कहना था कि किसी भी काम में संकोच नहीं होना चाहिए। गंदगी फैलाने से अच्छा है कि हम उसे साफ कर दें। एडीएम वित्त दीप्ति वैश्य ने भी लोगों को सफाई के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। स्वच्छता कार्यक्रम में, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, सहायक आयुक्त मनोरंजन कर सुंदर सिंह खम्पा, पार्षद मोनू निसाद, सविता अधिकारी, दिलीप अधिकारी, अशोक यादव, मोनू ठाकुर आदि शामिल थे। इसके अलावा नगर निगम के अंतर्गत अन्य अधिकारियों ने भी आवंटित अपने-अपने वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। 


विधायक ने भी घास मंडी चलाया अभियान
आदर्श कॉलोनी वार्ड नंबर 17 घासमंडी में नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे वृहद सफाई अभियान में क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने सफाई कर्मचारियों के साथ स्वयं भी कूड़ा उठाकर बड़ा संदेश दिया। ठुकराल ने कहा कि स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है और अपने शहर को स्वच्छ रखना अपने घर को स्वच्छ रखने के ही बराबर है। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई। इस दौरान पार्षद महेंद्र आर्य, कलक्ट्रेट प्रभारी चंद्र सिंह इमलाल, गणेश चंद्र आर्य, राजेंद्र सिंह नेगी, भूपाल सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed