{"_id":"5fa0471f8ebc3e9b97750c84","slug":"cleaning-meena-bazar-sitarganj-news-hld4027473189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीना बाजार में अतिक्रमण पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीना बाजार में अतिक्रमण पर चली जेसीबी
विज्ञापन
सितारगंज मीना बाजार में अतिक्रमण ढहाती जेसीबी।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। नगर के मीना बाजार स्थित निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन को शुरू कराने के लिए प्रशासन की कवायद तेज हो गई है। सोमवार को तयशुदा अभियान के तहत प्रशासन ने अतिक्रमण पर जेसीबी चलाई। वहीं, आसपास के लोग खुद ही दुकानों और मकानों को तोड़ने में जुट गए। इस दौरान कुछ नगरवासियों ने प्रशासन की अतिक्रमण पर कार्रवाई का विरोध भी किया।
एसडीएम मुक्ता मिश्र के निर्देश पर सीओ सुरजीत कुमार, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी और लोनिवि के ईई जेएस रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मीना बाजार पहुंचा। यहां लोग टीम के आने से पहले ही अपनी पक्की दुकानों और मकानों को तोड़ने में जुट गए। अधिशासी अभियंता ने बिज्टी चौराहा से रोडवेज तक पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिए जेसीबी लगवाई। इस दौरान नगरवासियों ने टीम से दो दिन का समय भी मांगा लेकिन टीम अतिक्रमण हटाने में जुटी रही।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि दिसंबर 2019 में अतिक्रमण चिह्नित कर सभी को नोटिस दिए थे। 14 नवंबर से पहले रोडवेज बस स्टेशन को शुरू कराना है। बताया कि सड़क के बीच से 30-30 फीट दोनों तरफ अतिक्रमण हटाया जा रहा है। वहां कोतवाल सलाहउद्दीन, एसएसआई सुधाकर जोशी, पुलभट्टा थानाध्यक्ष विनोद जोशी, एसआई धीरेंद्र परिहार, हरविंद्र कुमार, लोनिवि के एई प्रमोद सुयाल, आलोक ओली, संजीव भट्ट, जेई सतपाल सिंह, नीरज कुमार, बच्ची नाथ, लेखपाल सुशील जुनेजा आदि थे।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के विरोध में दिया सांकेतिक धरना
सितारगंज। मीना बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का पूर्व विधायक नारायण पाल और पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने खोखा, फड़ व्यवसायियों के साथ जमकर विरोध किया। इस दौरान दोनों की लोनिवि के ईई और जेई से नोकझोंक भी हुई। पालिकाध्यक्ष ने जेई पर सौंदर्यीकरण के नाम पर गरीबों को उजाड़ने के एवज में रिश्वत लेने का आरोप लगाया। कहा कि नगर पालिका को विश्वास में बिना लिए नियम के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यदि मीना बाजार में नाले क्षतिग्रस्त किए गए तो पालिका की ओर से लोनिवि के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। सीओ सुरजीत कुमार ने दोनों को समझाकर शांत कराया। पूर्व विधायक पाल ने मामले में कुमाऊं आयुक्त सेे भी वार्ता की। वहां राजू हरियाणवी, विनोद रस्तोगी, पूरन चौहान, इस्तियाक अंसारी, राजू रस्तोगी, मो. आजम, मो. यूनुस आदि थे।
चालू बिजली लाइन पर ही चला दी जेसीबी, रुकवाई
सितारगंज। लोनिवि के अधिकारियों ने जब अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी चलाई तो बिजली आपूर्ति चालू थी। इस दौरान जेसीबी ने दो कच्ची दुकानों को ढहा दिया और उनमें लगे मीटर उखाड़ दिए। नगरवासियों के बिजली आपूर्ति चालू होने की बात कहने पर तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने जेसीबी रुकवाई और विद्युत विभाग को शटडाउन लेने को कहा। जब बिजली आपूर्ति बंद हो गई तो दोबारा जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया।